1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिल बट्टे पर पीस कर बनता है ये रायता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

सिल बट्टे पर पीस कर बनता है ये रायता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 22, 2023 11:55 am IST,  Updated : Jun 22, 2023 11:55 am IST

रायता (raita recipe), सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तो, आज हम रायते की एक खास रेसिपी के बारे में जानेंगे जिसे सिल बट्टे पर बनाया जाता है।

raita_recipe- India TV Hindi
raita_recipe Image Source : SOCIAL

गर्मियों के मौसम में रायता खाना लोग खूब पसंद करते हैं। लगभग हर प्रकार की सब्जी का रायता बनाते हैं। ऐसे में आज हम रायते की एक खास रेसिपी की बात करेंगे जो कि सिल बट्टे पर पीसकर बनाई जाती है। इस रायते को आम भाषा में पहाड़ी रायता भी कहते हैं। इसकी खास बात ये है कि ये खीरा और ककड़ी ही नहीं कुछ मसालों को पीसकर भी बनाई जाती है। इसमें आप तमाम प्रकार के हर्ब्स को भी शामिल कर सकते हैं जो कि आपकी सेहत के लिए एक अलग भूमिका निभाते हैं।

सिल बट्टे पर पीस कर बनता है ये पहाड़ी रायता-Pahadi raita recipe

इस रायते को बनाने के लिए आपको हींग, धनिया पत्ता, जीरा, प्याज, मिर्च, लहसुन, अदरक और काली मिर्च को सिल बट्टे पर पीसना है। इसमें आप अजवाइन के पत्तों को भी मिलाकर पीस सकते हैं। इसके बाद एक बड़े कटोरे में रख लें और इसमें दही मिला लें। अब इसमें ऊपर से चाट मसाला, काला नमक और नमक मिला लें। ऊपर से सरसों के बीज का तड़का लगाएं और फिर इसका सेवन करें। 

pahadi_raita_recipe
Image Source : SOCIALpahadi_raita_recipe

बारिश में पानी से फैलने वाली इन 3 बीमारियों से रहें सतर्क, मौसम में बदलाव के साथ खुद को रखें ऐसे हेल्दी

दूसरा तरीका ये हो सकता है कि आप इन सबको कद्दूकस किए हुए खीरे या कद्दू के साथ मिलाकर बनाएं। इतना ही नहीं आप कई प्रकार की सब्जियों को भी इसमें शामिल कर सकते हैं। ये रायता फाइबर से भरपूर है जो कि पेट के लिए फायदेमंद है और पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। जिससे पाचन क्रिया हेल्दी रहता है।

गठिया के मरीजों के लिए काल है ये सब्जी, भूल कर भी खाने में न करें शामिल

दूसरा ये रायता हाइड्रेशन से भरपूर है और पेट को ठंडा करता है। आप इसे दिन के खाने में आराम से शामिल कर सकते हैं और सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। तो, अगर कभी आपने ये रायता नहीं बनाया तो एक बार जरूर ट्राई करें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल