1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 58 साल बाद प्रदोष व्रत का ऐसा संयोग, जाने पूजा विधि और महत्व

58 साल बाद प्रदोष व्रत का ऐसा संयोग, जाने पूजा विधि और महत्व

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2015 05:37 pm IST,  Updated : Nov 07, 2015 06:00 pm IST

नई दिल्ली: प्रदोष का व्रत हर बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों में पड़ता है। जो कि त्रयोदशी के दिन होता है। इस बार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को दोनों पडनें के कारण बहुत

india TVगुरु प्रदोष व्रत शत्रुओं के विनाश के लिए किया जाता है। शुक्रवार के दिन होने वाल प्रदोष व्रत सौभाग्य और दाम्पत्य जीवन की सुख-शान्ति के लिये किया जाता है। और जिनको संतान प्राप्ति की कामना हो, उन्हें शनिवार के दिन पडने वाला प्रदोष व्रत करना चाहिए। इससे आपको अच्छा फल प्राप्त होगा।

ऐसे करें प्रदोष व्रत में पूजा

सबसे पहले इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर सभी नित्य कामों से निवृत्त होकर भगवान शिव का स्मरण करें। साथ बी इस व्रत का संकल्प करें। इस दिन भूल कर भी कोई आहार न लें। शाम को सूर्यास्त होने के एक घंटें पहले स्नान करके सफेद कपडे पहनें। इसके बाद ईशान कोण में किसी एकांत जगह पूजा करने की जगह बनाएं। इसके लिए सबसे पहले गंगाजल से उस जगह को शुद्ध करें फिर इसे गाय के गोबर से लिपे। इसके बाद पद्म पुष्प की आकृति को पांच रंगों से मिलाकर चौक को तैयार करें।

इसके बाद आप कुश के आसन में उत्तर-पूर्व की दिशा में बैठकर भगवान शिव की पूजा करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें साथ में ऊं नम: शिवाय: का जाप भी करते रहें। इसके बाद विधि-विधान के साथ शिव की पूजा करें फिर इस कथा को सुन कर आरती करें और प्रसाद सभी को बाटें।

ये भी पढ़े- दीपावली में लाएं इन चीजों में से कोई एक, होगी धन-समृद्धि

अगली स्लाइड में जानें प्रदोष व्रत कथा के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल