1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: NCP एसपी प्रमुख शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में करवाना पड़ा एडमिट, जानें क्या है बीमारी

महाराष्ट्र: NCP एसपी प्रमुख शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में करवाना पड़ा एडमिट, जानें क्या है बीमारी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 22, 2026 05:32 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 05:38 pm IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Sharad Pawar- India TV Hindi
शरद पवार Image Source : ANI/FILE

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें रविवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शरद पवार को माइल्ड डिहाइड्रेशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बता दें कि शरद पवार इस समय 85 साल के हैं और कुछ समय पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। यानी वह एक बार फिर हॉस्पिटिलाइज हुए हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि रूबी हॉल क्लीनिक के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ पुरवेज़ ग्रांट ने जानकारी दी कि वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्होंने कहा, "उन्हें तरल पदार्थों की आवश्यकता है। उनकी स्थिति स्थिर है। वे दो दिनों तक रूबी हॉल क्लीनिक में रहेंगे।"

शरद पवार की बेटी ने भी दी जानकारी

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "हम बाबा को आगे की जांच और हाइड्रेशन के लिए पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद।" बता दें कि सुप्रिया सुले एनसीपी (एसपी) की सांसद भी हैं।

9 फरवरी को भी करवाना पड़ा था एडमिट

इससे पहले भी शरद पवार को 9 फरवरी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा था। उस दौरान शरद पवार को सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। हालांकि तब उन्हें 14 फरवरी को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल ने एक बयान में कहा था कि चिकित्सा दल ने उन्हें कुछ दिनों तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है, जिसके बाद वे धीरे-धीरे अपने नियमित कामकाज और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लौट सकते हैं।

गौरतलब है कि शरद पवार हालही में इसलिए भी सुर्खियों में रहे, जब उन्होंने अपने भतीजे और डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद ये खुलासा किया कि अजित, दोनों एनसीपी के मिलान को लेकर बात कर रहे थे। गौरतलब है कि अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से ही राजनीति के गुण सीखे थे और प्लेन हादसे में अजित का निधन हो गया था। अजित के निधन के बाद उनकी पत्नी को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।