1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सियाम की मांग, वाहन उद्योग में तत्काल GST दर कम की जाए

सियाम की मांग, वाहन उद्योग में तत्काल GST दर कम की जाए

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 10, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 02:10 pm IST

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को कहा कि उद्योग वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को तत्काल घटाकर 18 प्रतिशत किये जाने की मांग को लेकर एकमत है। बता  दें कि वर्तमान में वाहनों पर 28 प्रतिशत की जीएसटी के अलावा एक प्रतिशत से लेकर 22 प्रतिशत तक का उपकर लगता है। 

SIAM says govt to reduce GST due to a major slowdown in auto industry- India TV Hindi
SIAM says govt to reduce GST due to a major slowdown in auto industry

नयी दिल्ली। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को कहा कि उद्योग वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को तत्काल घटाकर 18 प्रतिशत किये जाने की मांग को लेकर एकमत है। बता  दें कि वर्तमान में वाहनों पर 28 प्रतिशत की जीएसटी के अलावा एक प्रतिशत से लेकर 22 प्रतिशत तक का उपकर लगता है। 

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने कहा कि सभी वाहन निर्माता जीएसटी दर में तत्काल कटौती की जरूरत को लेकर सहमत हैं। इनमें दोपहिया मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) भी शामिल हैं।

सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने बयान में कहा है कि वित्त मंत्री के साथ हाल में हुई बैठक में भी इस बात को दोहराया गया था। इस बैठक में यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और दोपहिया वाहनों के सभी ओईएम की सक्रिय भागीदारी रही।

सियाम ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ इस सप्ताह बैठक में जीएसटी दर में तत्काल कटौती के मुद्दे को उठाया था। वाहन उद्योग से जुड़े संगठन की ओर से ऐसे समय में यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है जब जीएसटी दर में कटौती के वक्त को लेकर उद्योग की शीर्ष कंपनियों के बीच मतभेद की खबरें आ रही थीं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा