1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. NCDEX पर शुरू हुआ बासमती-पूसा 1121 का वायदा कारोबार, करनाल होगा मूल डिलीवरी केंद्र

NCDEX पर शुरू हुआ बासमती-पूसा 1121 का वायदा कारोबार, करनाल होगा मूल डिलीवरी केंद्र

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 10, 2019 11:06 am IST,  Updated : Jul 10, 2019 11:06 am IST

एनसीडीईएक्स में पहले से ही गेहूं और मक्का का वायदा उसके मंच पर है। धान बासमती-पूसा 1121 के भी इससे जुड़ने से मूल्य श्रृंखला में निर्णय प्रक्रिया में सुधार आएगा।

NCDEX launches Paddy Basmati Pusa 1121 Futures  - India TV Hindi
NCDEX launches Paddy Basmati Pusa 1121 Futures  Image Source : NCDEX LAUNCHES PADDY BASM

नई दिल्ली। कृषि जिंसों में वायदा कारोबार करने वाले अग्रणी बाजार एनसीडीईएक्स में बुधवार से धान बासमती-पूसा 1121 का वायदा कारोबार शुरू हो गया है। एक्सचेंज के यहां जारी वक्तव्य में कहा गया है कि हरियाणा का करनाल इसका मूल डिलीवरी केंद्र बना रहेगा, जबकि धान बासमती-पूसा 1121 वायदा अनुबंध के लिए सोनीपत अतिरिक्त डिलीवरी केंद्र होगा। 

एक्‍सचेंज ने कहा है कि अनिवार्य डिलीवरी विकल्प के साथ निवेशक 10 टन तक कारोबार कर सकते हैं। एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि अनाज उद्योग के लगातार समर्थन से हम उत्साहित हैं और वायदा अनुबंध की सफल शुरुआत की हम उम्मीद कर रहे हैं।  

एनसीडीईएक्स में पहले से ही गेहूं और मक्का का वायदा उसके मंच पर है। धान बासमती-पूसा 1121 के भी इससे जुड़ने से मूल्य श्रृंखला में निर्णय प्रक्रिया में सुधार आएगा। 

देश में कुल मिलाकर 11.60 करोड़ टन चावल उत्पादन होता है, जिसमें से बासमती का उत्पादन करीब 55 लाख टन है। यह वैश्विक स्तर पर होने वाले कुल उत्पादन का 70 प्रतिशत से अधिक है। शेष 30 प्रतिशत बासमती पाकिस्तान में होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा