1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 8 दिन बाद शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 106 प्वाइंट घटकर 33,618 पर बंद

8 दिन बाद शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 106 प्वाइंट घटकर 33,618 पर बंद

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 28, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 03:50 pm IST

शेयर बाजार में आज कुछ चुनिंदा सेक्टर इंडेक्स को छोड़ ज्यादातर में गिरावट ही देखने को मिली है। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 31 कंपनियों के शेयर घटकर बंद हुए हैं

8 दिन बाद शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 106 प्वाइंट घटकर 33,618 पर बंद- India TV Hindi
8 दिन बाद शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 106 प्वाइंट घटकर 33,618 पर बंद

नई दिल्ली। लगातार 8 दिन तक भारतीय शेयर बाजार में देखी जा रही तेजी पर आज नौवें दिन ब्रेक लगा है, मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 105.85 प्वाइंट की गिरावट के साथ 33,618.59 के स्तर पर था वहीं निफ्टी 37.15 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10,362.40 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में आज कुछ चुनिंदा सेक्टर इंडेक्स को छोड़ ज्यादातर में गिरावट ही देखने को मिली है। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 31 कंपनियों के शेयर घटकर बंद हुए हैं, सिर्फ 19 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली है।

निफ्टी पर जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही है उनमें इंफ्राटेल, अरविंदो फार्मा, एनटीपीसी, सन फार्मा, इंफोसिस और ओएनजीसी के शेयर सबसे आगे रहे। हालांकि इस गिरावट में भी कई कंपनियों के शेयरों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ, निफ्टी पर आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई 589.95 के स्तर तक गया, इसके अलावा मारुति का शेयर भी 52 हफ्ते की नई ऊंचाई 8658 के स्तर तक गया।

बाजार की नजर बुधवार को आने वाले दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों पर टिकी हुई है, ज्यादातर एजेंसियां जीडीपी में सुधार की उम्मीद जता रही हैं, अगर जीडीपी अनुमान से बेहतर रहती है तो शेयर बाजार नई बुलंदियों को छू सकता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा