नई सॉनेट में 10 एडैस और मजबूत 15 हाई-सेफ्टी सुविधाओं के साथ-साथ 70+ कनेक्टेड कार विशेषताओं सहित, 25 सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। डीजल 6MT वेरिएंट पेश किया गया है, जिसकी कीमत 9.79 से 13.69 लाख रुपये के बीच है।
किआ इंडिया साल 2024 में कई नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें किआ सॉनेट फेसलिफ्ट, प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी9, प्रीमियम एमपीवी कार्निवल और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में क्लैविस कार शामिल है।
किआ इंडिया ने प्रतीक्षा कतार से बचने के लिए K-Code प्रायोरिटी बुकिंग भी फिर से शुरू की है। कस्टमर किसी भी मौजूदा किआ कस्टमर से K-कोड का फायदा उठा सकते हैं, जिसका इस्तेमाल बुकिंग के लिए किया जा सकता है।
नई किआ सॉनेट 15 हाई-सेफ्टी सुविधाओं और 25 से अधिक सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसके अलावा, इसमें 10 बेस्ट-इन-सेगमेंट सुविधाएं भी दी गई हैं।
चर्चा है कि किआ की EV3, EV4 और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV EV5 की कीमत $35,000 से $50,000 तक होगी। कंपनी की यह पहल अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को नई दिशा देना है।
किआ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) हरदीप एस बरार ने कहा कि हम एक अक्टूबर से सेल्टोस और कैरेंस के दाम बढ़ाने जा रहे हैं। किआ इंडिया भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक मॉडल ईवी 6 की भी बिक्री करती है।
मारुति के अनुसार, ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रांड विटारा, जिम्नी और एक्सएल6 जैसे एसयूवी वाहनों की जुलाई में 62,049 इकाई बिकी, जो जुलाई, 2022 के मुकाबले दो गुने से भी ज्यादा है।
टाटा मोटर्स की बाजार हिस्सेदारी 11.27 प्रतिशत से बढ़कर 13.39 प्रतिशत हो गई। इस दौरान इसकी यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री भी 3,31,637 इकाई से बढ़कर 4,84,843 इकाई हो गई।
आमतौर पर जब भी हम कार लेने के बारे में सोचते हैं, तो हम ऐसी कार की तलाश करते हैं जो शानदार फीचर्स से भरी हो और हमें सहूलियत दे। आज हम आपको ऐसी ही एक कार किआ कैरेंस MPV के लग्जरी O वेरिएंट के बारे में बताने जा रहे हैं।
किआ सेल्टोस VS मारुति सुजुकी एक्सएल6 दोनों ही कार की कीमत लगभग 2 लाख रुपये का अंतर है। फीचर्स और लुक में भी दोनों कार बेहद दमदार है। अगर आप 20 लाख रुपये से कम कीमत में एक कार खरीदना चाहते हैं तो ये एक बेहतर ऑप्शन है। यहां जानें दोनों की कीमत फीचर्स।
कार में सनरूफ न केवल एक अच्छे वेंटिलेशन का काम करता है, बल्कि यह कार को एक स्टाइल स्टेटमेंट देने का भी काम करता है। आइए आपको 10 लाख रुपये में आने वाली तीन सबसे बेहतरीन सनरूफ फीचर वाली कारों के बारे में बताते हैं।
आरडीई नियम के तहत कार कंपनियों को अपने वाहनों में एक ऐसी डिवाइस लगानी होगी जो कारों से होने वाले उत्सर्जन की लगातार जांच करेगी। ऐसे में कार कंपनियों को अपने वाहनों को अपडेट करना होगा, जिसके चलते इनकी कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। किआ की सेल्टोस एसयूवी की कीमत में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है।
किआ की कार ऑलरेडी चर्चा में बनी हुई है। इनमें इलेक्ट्रिक कार को काफी सुर्खियां बटोर रही है। अब किआ ने एम्बूलेंस और पुलिस कार भी लॉन्च कर दी है जो Auto Expo 2023 में नजर आई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
इस साल ऑटो एक्सपो में अधिकतर इलेक्ट्रिक गाड़ियां नजर आने वाली है। कई कंपनी अपने वाहन का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इसमें एक नाम किआ कंपनी का है। आइए इस कंपनी की गाड़ियों पर एक नजर डालते हैं जो इस साल ऑटो एक्सपो में नजर आएंगी।
भारत के सेकेंड हैंड कारों के बाजार में अब मारुति के ट्रू वैल्यू को टक्कर देने के लिए अब किआ भी मैदान में उतर गई हैै। कंपनी ने 30 शहरों में अपने आउटलेट खोलने की घोषणा की है।
यह कार फुल चार्ज होने पर 708 किमी तक की रेंज देती है। जो कि देश में मौजूद दूसरी इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले बहुत अधिक है।
KIA Carens Recall इसी साल मारुति अर्टिगा की टक्कर में लॉन्च की गई कारेंस में बड़ी समस्या सामने आई है। यह समस्या कार के एयरबैग सॉफ्टवेयर में आई है। किआ 44714 कारेंस को रिकॉल कर रही है।
क्रैश टेस्ट में EV6 ने 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। NCAP में Kia EV6 ने एडल्ट सेफ्टी के लिए 38 में से 34.48 अंक हासिल करते हुए 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की।
किआ अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान को ईवी6 नाम से भारतीय बाजार में उतारेगी। अभी किआ इंडिया सेल्टॉस और सोनेट जैसे मॉडल की बिक्री करती है।
किआ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित उसके संयंत्र से घरेलू एवं विदेशी बाजारों को अब तक पांच लाख इकाइयों को आपूर्ति की जा चुकी है।
लेटेस्ट न्यूज़