1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. 'पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कमजोर किया', बीजेपी पर बरसे मनमोहन सिंह

'पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कमजोर किया', बीजेपी पर बरसे मनमोहन सिंह

 Published : May 30, 2024 03:36 pm IST,  Updated : May 30, 2024 03:43 pm IST

एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने (मनमोहन) कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - India TV Hindi
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह Image Source : FILE-PTI

चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनाव के आखिरी दिन कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोर्चा संभाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की गंभीरता को भी कम करने का आरोप लगाया। मनमोहन ने कहा कि पीएम मोदी चुनाव के दौरान नफरती भाषण दिए।

अग्निवीर योजना पर मनमोहन सिंह ने की टिप्पणी

मनमोहन सिंह ने अग्निवीर योजना को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और पंजाब के मतदाताओं से उन्हें बेनकाब करने की अपील की। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लागू की। वह देशभक्ति और उसका मूल्य केवल 4 साल मानती है, यह उनका फर्जी राष्ट्रवाद दिखाता है। 

मनमोहन सिंह ने पंजाब के मतदाताओं को लिखा पत्र

सातवें चरण के मतदान से पहले मतदाताओ को लिखे पत्र में मनमोहन सिंह ने कहा कि केवल कांग्रेस ही विकासोन्मुख प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी। मनमोहन सिंह ने पंजाब के मतदाताओं से प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव को एक मौका देने और विकास और समावेशी प्रगति के लिए वोट देने की भी अपील की।

पीएम मोदी पर मनमोहन ने लगाया गंभीर आरोप

 पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "मैं इस चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चा पर उत्सुकता से नजर रख रहा हूं। मोदी ने नफरत भरे भाषण दिए जोकि पूरी तरह से विभाजनकारी प्रकृति के हैं। पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने रैलियों के दौरान प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम किया। अतीत में किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसे घृणित, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है, जिसका उद्देश्य समाज के एक विशिष्ट वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाना है। उन्होंने कुछ गलत बयानों के लिए भी मुझे जिम्मेदार ठहराया है।' मैंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे समुदाय से अलग नहीं किया।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।