राजस्थान को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आज भजन लाल शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर होने वाला है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नद्द समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। भजन लाल के अलावा दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ-
भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई अन्य बड़े नेता मंच पर पहुंच चुके हैं।
भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जयपुर पहुंच चुके हैं।
शाम को मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं होगा। पहले शाम को कुछ कैबिनेट मंत्री भी बनाए जाने थे।
रिपोर्ट - मनीष भट्टाचार्य
शाम तक कुछ कैबिनेट मंत्री भी बनाये जाएंगे और आज शाम को राजभवन में कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।
रिपोर्ट - मनीष भट्टाचार्य
जगद्गुरु रामभद्राचार्य राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे।
राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयपुर के गोविंद देव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयपुर के रामनिवास बाग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संपादक की पसंद