1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 13 Dec 2025 Rashifal: शनिवार के दिन मेष-कन्या-मीन के लिए खुलेंगे सफलता के नए दरवाजे, धनु को मिलेगी पसंदीदा जगह ट्रान्सफर की खुशखबरी, पढ़िए दैनिक राशिफल

13 Dec 2025 Rashifal: शनिवार के दिन मेष-कन्या-मीन के लिए खुलेंगे सफलता के नए दरवाजे, धनु को मिलेगी पसंदीदा जगह ट्रान्सफर की खुशखबरी, पढ़िए दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 13, 2025 06:20 am IST,  Updated : Dec 13, 2025 06:43 am IST

13 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आया है। आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। यहां जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन।

13 December 2025 Ka Rashifal- India TV Hindi
आज 13 दिसंबर 2025 का राशिफल Image Source : INDIA TV

13 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन पार कर के शाम 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 16 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आयुष्मान योग और हस्त नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा। यह संयोग कई राशियों के लिए शुभ समय लेकर आएगा, जिससे दैनिक जीवन, करियर, कारोबार और दांपत्य जीवन पर खास असर देखने को मिलेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि: शानदार दिन

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपनी किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जायेंगे, जिसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जाएगा। आज नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे, जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। यहां पढ़ें मेष राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- सिल्वर 

शुभ अंक-2

वृष राशि: मिला-जुला रहेगा दिन

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपके धन की व्ययता रहेगी। यहां पढ़ें वृष राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 9

मिथुन राशि: परिवार में सुलह

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई-बहनों से अगर किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में वरिष्ठ से माफी मांगनी पड़ सकती है। आज आपकी योजना समय से पूरी हो जाएंगी। यहां पढ़ें मिथुन राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 1

कर्क राशि: धन लाभ के योग

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। यहां पढ़ें कर्क राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 6

सिंह राशि: आर्थिक मजबूती

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। यहां पढ़ें सिंह राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

कन्या राशि: अनुकूल रहेगा दिन

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। यहां पढ़ें कन्या राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 8

तुला राशि: व्यापार में लाभ के योग

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में साइड बिजनेस कर सकते हैं, जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए नए अवसर मिलने की संभावना है। पॉलिटिक्स में बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। यहां पढ़ें तुला राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: बाधाओं का अंत

आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यपार करने की योजना बनाएंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे भविष्य में फायदा होगा। यहां पढ़ें वृश्चिक राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 9

धनु राशि: निवेश में सावधानी

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यहां पढ़ें धनु राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

मकर राशि: गृहस्थ सुख और नए अवसर

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लगाव बढेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। यहां पढ़ें मकर राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक-7

कुंभ राशि: आर्थिक लाभ

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। कारोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। यहां पढ़ें कुंभ राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 2

मीन राशि: रुकावटों से राहत और करियर में सुधार

मीन राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। यहां पढ़ें मीन राशि का डिटेल राशिफल

शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।