1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kanya Rashifal 5 January 2026: सेहत को लेकर सतर्क रहें कन्या वाले, अधूरे काम आज हो सकते हैं पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kanya Rashifal 5 January 2026: सेहत को लेकर सतर्क रहें कन्या वाले, अधूरे काम आज हो सकते हैं पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 04, 2026 07:45 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 06:11 am IST

Kanya Rashifal 5 January 2026: आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। धन लाभ मिल सकता है। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहें। यहां पढ़िए कन्या राशि का दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Kanya Rashifal- India TV Hindi
आज का कन्या राशिफल Image Source : INDIA TV

Kanya Rashifal 5 January 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज 5 जनवरी 2026 का दिन काफी बेहतर रह सकता है। हालांकि, सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान थोड़ा सतर्क आपको रहना होगा। माता पिता के साथ आपको अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं कि आज भाग्य के सितारे कन्या राशि वालों के लिए क्या संकेत दे रहे हैं। 

कन्या राशिफल 5 जनवरी 2026

आज दिन काफी सकारात्मक बीतने वाला है। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज भाई की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे को मुफ्त की सलाह देने से बचें। आज किसी से बात करते वक्त अपनी भाषा पर ध्यान दे और व्यर्थ की बहस से दूर रहें। आज अपनी किसी पुरानी जमीन को बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आज उसकी अच्छी कीमत लगायी जा सकती है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की जरुरत है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।