1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 5 January 2026: आज करियर क्षेत्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिथुन वालों को मिल सकती है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 5 January 2026: आज करियर क्षेत्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिथुन वालों को मिल सकती है, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 04, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 06:11 am IST

Mithun Rashifal 5 January 2026: मिथुन राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज कुछ लोग जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। पढ़ें दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Mithun Rashifal- India TV Hindi
आज का मिथुन राशिफल Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 5 January 2026: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बेहतरीन रह सकता है। आज के दिन करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कुछ लोग जमीन या प्रॉपर्टी में इंवेस्ट कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग इस राशि के जातकों को प्राप्त हो सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। 

आज का मिथुन राशिफल 5 जनवरी 2026

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको रोजगार के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आज आपके करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव भी होंगे। आज आप जमीन खरीदने की योजना बना सकते है। जो लोग पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं वे एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बनायेंगे। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।