Tula Rashifal 5 January 2026: तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लकी रहेगा। इस राशि के जातकों की इनकम में वृद्धि होगी। लवमेट के लिए भी सोमवार का दिन प्रेम से भरा रहेगा। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जान लेते हैं कि आज तुला राशि वालों का दिन कैसा रहेगा, साथ उनका लकी रंग और अंक क्या रहेगा।
आज आप का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। आज आप नया कार्य शांतचित्त होकर करेंगे तो कार्य अवश्य सफल हो जायेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें शादी के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके परिवार वालें विवाह के लिए आप पर दवाब बनाने का प्रयास करेंगे। जो लोग सेवाकार्य क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियरस के सहयोग से पूरा हो जाएगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जाने का प्लान कर सकते हैं। घर में लाइट की व्यवस्था मेन्टेन करवाने के लिए आज अच्छा दिन है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद