1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 5 January 2026: कुंभ राशि वालों के घर आज होगी खुशियों की बारिश, परिवार की परेशानियां भी होंगी दूर

Kumbh Rashifal 5 January 2026: कुंभ राशि वालों के घर आज होगी खुशियों की बारिश, परिवार की परेशानियां भी होंगी दूर

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 04, 2026 09:30 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 06:10 am IST

Kumbh Rashifal 5 January 2026: कुंभ राशि वालों के लिए 5 जनवरी का दिन कैसा रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का कुंभ दैनिक राशिफल।

आज का कुंभ राशिफल- India TV Hindi
आज का कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 5 January 2026: कुंभ राशि वालों के घर आज खुशियों का आगमन होगा। परिवार में चल रही दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी। आज आपके काम में दुश्मन बाधा डालेंगे लेकिन अपनी समझदारी से आप अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कुंभ राशि का 5 जनवरी का दैनिक राशिफल।

कुंभ राशिफल 5 जनवरी 2026

आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको अपने कार्यप्रणाली में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर पर धार्मिक अनुष्ठान और भोज कराने की योजना बन सकती ऐसा करने से अवश्य ही घर में खुशियों का आगमन होगा। परिवार में चल रही परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी, जिससे आपको खुशी होगी। आज के दिन किसी करीबी के कारण आपकी खुशी दोगुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विकास के नये अवसर प्राप्त होंगे दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।