1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 5 January 2026: आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें सिंह राशि वाले, पढ़ें दैनिक सिंह राशिफल

Singh Rashifal 5 January 2026: आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें सिंह राशि वाले, पढ़ें दैनिक सिंह राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 04, 2026 07:00 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 06:11 am IST

Singh Rashifal 5 January 2026: आज के दिन आपका कोई कार्य बन सकता है। सामाजिक स्तर पर अच्छे अनुभव होंगे। आज के दिन विरोधियों से थोड़ा बचकर रहें। पढ़ें दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का सिंह राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 5 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक स्तर पर काफी अच्छा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से इस राशि के जातकों की मुलाकात हो सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी विरोधी आपका काम बिगाड़ सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में आज आप सुधार ला सकते हैं। यहां पढ़ें सिंह राशि वालों का 5 जनवरी 2026 का राशिफल।

आज का सिंह राशिफल 5 जनवरी 2026

आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी जरूरी कार्य के पूर्ण होने पर बधाइयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रति शत्रु भाव रखने वाले व्यक्तियों से आज बचकर रहने की जरूरत है। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जाने की सम्भावना है। आज विद्यर्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए नयी योजनाएं बनाना ठीक रहेगा और अपने जीवन में अनुशासन बनाएं रखें।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।