1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Rashifal 5 January 2026: मेष राशि को मिल सकती है आज अच्छी खबर, करियर क्षेत्र में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mesh Rashifal 5 January 2026: मेष राशि को मिल सकती है आज अच्छी खबर, करियर क्षेत्र में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 04, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 06:11 am IST

Mesh Rashifal 5 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। आपके विचारों को लोग सराहेंगे, पढ़ें आज का मेष राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का मेष राशिफल Image Source : INDIA TV

Mesh Rashifal 5 January 2026: मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा रह सकता है। कुछ लोगों को आज के दिन अच्छी खबर मिलने के भी आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी आज के दिन मिल सकती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते मेष राशि का दैनिक राशिफल के बारे में। 

आज का मेष राशिफल 5 जनवरी 2026

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आपको उनसे जो भी बात मनवानी है, आप आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।