1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 16 July 2024: मूलांक 8 वालों का आज कारोबार में मिल सकती है नई उपलब्धि, पढ़िए मंगलवार का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 16 July 2024: मूलांक 8 वालों का आज कारोबार में मिल सकती है नई उपलब्धि, पढ़िए मंगलवार का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 16, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 16, 2024 06:30 am IST

Numerology 16 July 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (16 जुलाई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 16 July 2024- India TV Hindi
Numerology 16 July 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 15 July 2024: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर

के कल सुबह 7 बजकर 4 मिनट तक शुभ योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज रिश्तो को मजबूत बनाने के लिए अपने अहम को छोड़ना होगा।
  • मूलांक-2 आज सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देंगे, आपके मान-सम्मान मेंबढ़ोतरी होगी।
  • मूलांक-3 अपने बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे रखेंगे, तो जल्दी ही प्रमोशन होने की संभावना हैं।
  • मूलांक-4  आज अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
  • मूलांक-5 आज अपने भावुकता और उदारता की अधिकता पर विजय हासिल करेंगे।
  • मूलांक-6 आज पारिवारिक मामलों में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी।
  • मूलांक-7 आज ऑफिस में आपके काम के प्रति मेहनत देखकर बॉस आपकी सैलरी में इंक्रीमेंट करेंगे।
  • मूलांक-8 आज कारोबार में नई उपलब्धि मिल सकती है। कुछ खास योजनाओं पर बात होगी।
  • मूलांक-9 आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने मनोबल व आत्मविश्वास बढ़ोतरी महसूस कर सकते हैं।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Ekadashi Vrat Niyam: एकादशी का व्रत कितने प्रकार से रखा जा सकता है? जानें क्या होता है सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।