1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 26 August 2024: मूलांक 3 वालों को आज कारोबार में मिल सकते हैं नए ऑफर, सभी परेशानियों का मिलेगा समाधान, पढ़ें सोमवार का अंक ज्योतिष

Numerology 26 August 2024: मूलांक 3 वालों को आज कारोबार में मिल सकते हैं नए ऑफर, सभी परेशानियों का मिलेगा समाधान, पढ़ें सोमवार का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 26, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 01:53 pm IST

Numerology 26 August 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (26अगस्त 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 26 August 2024- India TV Hindi
Numerology 26 August 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 26 August 2024: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट से कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। 

  • मूलांक-1 आज अपना मनोबल न गिरने दें, आध्यात्मिक कामों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
  • मूलांक-2 आज बिजनेस में मार्केटिंग की गतिविधियों पर ध्यान दें, अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपको मदद मिलेगी।
  • मूलांक-3 आज कारोबार में नए ऑफर मिलेंगे, थोड़े समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा।
  • मूलांक-4 आज घर के बड़े लोगों से आशीर्वाद के तौर पर कुछ गिफ्ट मिल सकता है।
  • मूलांक-5 आज अपने दिन का भरपूर सदुपयोग करें। इससे आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।
  • मूलांक-6 आज परेशानियां सुलझने से राहत मिलेगी। आज आपको भविष्य के फैसले लेने की हिम्मत मिलेगी।
  • मूलांक-7 आज किसी काम को लेकर की गई कोशिश में सफलता मिलेगी। साथ ही निवेश और बैंकिंग के कामों में व्यस्तता रहेगी।
  • मूलांक-8 आज सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • मूलांक-9  आज किसी दोस्त के जरीये विशेष जानकारी मिलेगी, जो कि फायदेमंद रहेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर घर में सजाने जा रहे हैं झांकी है तो इन बातों का रखें खास ध्यान, यहां जानें सही नियम

Somvati Amavasya 2024: भाद्रपद माह में कब है सोमवती अमावस्या? जान लीजिए सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।