1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 29 August 2024: इस मूलांक वाले बिना सलाह के आज के दिन न लें कोई बड़ा निर्णय, झेलना पड़ सकता है नुकसान, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 29 August 2024: इस मूलांक वाले बिना सलाह के आज के दिन न लें कोई बड़ा निर्णय, झेलना पड़ सकता है नुकसान, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 29, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 29, 2024 06:30 am IST

Numerology 29 August 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (29 अगस्त 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 29 August 2024: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। 

  • मूलांक-1 आज आपका मन सामाजिक कामों में मन लगेगा,किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।
  • मूलांक-2 कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें।
  • मूलांक-3 आज फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है
  • मूलांक-4 आपके घर में आज कोई मांगलिक आयोजन होगा, अपने परिवार वालों के साथ आज बेहतरीन पल बिताएंगे।
  • मूलांक-5 कोई मित्र आज आपसे मिलने आ सकता है, जिससे आप अपने मन की बात साझा करेंगे।
  • मूलांक-6 कार्यक्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद दूर होगा।
  • मूलांक-7 आज किये गए काम का अच्छा परिणाम आपको आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।
  • मूलांक-8 आज व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार व संबंधियों के साथ व्यतीत करना आपको ऊर्जावान बनाएगा।
  • मूलांक-9 आज आपके आसपास के लोग आपको आकर्षक व प्रतिभावान मानेंगे, आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मिलेंगी उपलब्धियां, बस वास्तु के इन नियमों के अनुसार बना लें पढ़ने वाला कमरा

सितंबर में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, ये 5 राशियां पाएंगी मनचाहे परिणाम, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।