1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AFG vs IRE : दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 21 रन से हरा कर सीरीज पर बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

AFG vs IRE : दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 21 रन से हरा कर सीरीज पर बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2020 09:47 pm IST,  Updated : Mar 08, 2020 09:47 pm IST

फगानिस्तान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को आयरलैंड को 21 रन से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त कायम कर ली। 

Afghanistan,Afghanistan Cricket Team,Afghanistan vs Ireland,Afghanistan vs Ireland 2020,Cricket,Hazr- India TV Hindi
Afghanistan cricket team  Image Source : TWITTER/AFG

कप्तान अगसर अफगान (49) की आतिशी पारी के बाद मुजीब उर रहमान (38 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को आयरलैंड को 21 रन से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त कायम कर ली। 

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाने के बाद आयरलैंड को छह विकेट पर 163 रन पर रोक दिया। टॉस जीत कर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

हजरतुल्लाह जजाई (28) और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज (35) ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। इसके बाद अफगान ने क्रीज पर उतरते ही आक्रामक रूख अपनाया। उन्होंने 28 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाये। उन्हें हरफनमौला मोहम्मद नबी (27) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 30 गेंद में 74 रन की साझेदारी की। 

हरफनमौला गुलबदिन नाइब ने चार गेंद में दो छक्के की मदद से 13 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरे आयरलैंड के लिए कप्तान एंडी बलबिर्नी (46) और हैरी टेक्टर (37) के अलावा कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। 

मैन ऑफ द मैच मुजीब ने चार ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि शापूर जदरान, नाइब और रशिद खान ने एक-एक विकेट लिये। सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल