1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन और जडेजा की वापसी तय, कोहली की व्यवस्तता पर रहेगा ध्यान

अश्विन और जडेजा की वापसी तय, कोहली की व्यवस्तता पर रहेगा ध्यान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2017 06:37 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 12:15 pm IST

कोहली अगर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखकर टी20 श्रृंखला से विश्राम दिया जाता है तो फिर रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे।

jadeja- India TV Hindi
jadeja

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली की भारी व्यस्तता चयनकर्ताओं की न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ क्रमश: टी20 और टेस्ट श्रृंखला के लिये होने वाली बैठक में चर्चा का विषय होगा। स्पिनर रविचंद्रन अनि और रविंद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी तय है। इन दोनों को वनडे से पिछले कुछ समय से विश्राम दिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नयी दिल्ली एक नवंबर, राजकोट चार नवंबर और तिरूवनन्तपुरम सात नवंबर में खेलेगा। श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 16 नवंबर से शुरू होगी।

भारतीय टीम इंग्लैंड में चैंपियन्स ट्राफी के बाद लगातार खेल रही है और टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को थकान से बचाने के लिये रोटेशन की नीति अपना रहा है। लेकिन कोहली लगातार सभी प्रारूपों में खेल रहे हैं। यह मानते हुए कि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे मैच में खेलेंगे और तब तक भारतीय कप्तान के नाम पर जून 2017 से तीन टेस्ट, 23 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दर्ज हो जाएंगे।

अगर कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखकर टी20 श्रृंखला से विश्राम दिया जाता है तो फिर रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे। अगर कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलते हैं तो फिर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से विश्राम दिया जा सकता है क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाना है।

टेस्ट टीम की बात करें तो स्पिनर अनि और जडेजा का टेस्ट टीम में जगह बनाना तय है। उन्हें श्रीलंका, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की लगातार तीन श्रृंखलाओं में नहीं चुना गया। चयनकर्ताओं ने पहले कहा था कि अनि और जडेजा को विश्राम दिया गया है लेकिन अनि ने इस बीच छह प्रथम श्रेणी मैच खेले जिनमें चार काउंटी और दो रणजी मैच शामिल हैं। जडेजा ने केवल एक मैच सौराष्ट्र की तरफ से खेला और उसने दोहरा शतक जड़ने के अलावा सात विकेट भी लिये।

टेस्ट विशेषग्य जेसे चेतेर पुजारा, रिद्धिमान साहा की टीम में वापसी होगी। मुरली विजय अगर फिट रहते हैं तो वह भी केएल राहुल के साथ वापसी करेंगे। कुलदीप यादव को तीसरे विशेषग्य स्पिनर के रूप में टीम में रखा जा सकता है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल