1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ की मांग के बाद क्या कम हो जाएगा स्मिथ- वॉर्नर पर लगा बैन?

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ की मांग के बाद क्या कम हो जाएगा स्मिथ- वॉर्नर पर लगा बैन?

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 02:22 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने आज कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्रोफ्ट पर बहुत कड़े प्रतिबंध लगाये गए हैं और इसमें कटौती की जानी चाहिये।

वॉर्नर और स्मिथ- India TV Hindi
वॉर्नर और स्मिथ

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने आज कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्रोफ्ट पर बहुत कड़े प्रतिबंध लगाये गए हैं और इसमें कटौती की जानी चाहिये। 

स्मिथ और वार्नर पर एक साल और बेनक्रोफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। सभी खिलाड़ियों ने जज्बाती प्रेस कांफ्रेंस में माफी मांग ली है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के अध्यक्ष ग्रेग डायेर ने कहा,‘‘कई बार इंसाफ त्रुटिपूर्ण भी होता है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘यह प्रतिबंध बहुत कड़ा है और ज्यादा भी। इन क्रिकेटरों के दुखी चेहरों ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है। यह दुख किसी सजा से कम नहीं है। मुझे लगता है कि पूरा आस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ के साथ रोया है। मैं तो रोया हूं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में जल्दी वापसी करनी चाहिये क्योंकि विश्व कप 2019 और एशेज 2019 ज्यादा दूर नहीं है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल