1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गैब्रिएल का दिल काफी बड़ा है, उन्होंने काफी कुछ झेला : जेसन होल्डर

गैब्रिएल का दिल काफी बड़ा है, उन्होंने काफी कुछ झेला : जेसन होल्डर

 Edited By: IANS
 Published : Jul 13, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 03:44 pm IST

टीम में पहले रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए गैब्रिएल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजेस बाउल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 137 रन देते हुए नौ विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Gabrielle, Jason Holder, Eng vs WI, England, west Indies - India TV Hindi
west indies cricket team Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने शेनन गैब्रिएल की जमकर तारीफ की है और कहा है कि इस तेज गेंदबाज ने पहले मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया, वो हैरानी वाली बात नहीं है। टीम में पहले रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए गैब्रिएल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजेस बाउल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 137 रन देते हुए नौ विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, "गैब्रिएल ने जो किया वो हैरान करने वाली बात नहीं है। उनका दिला काफी बड़ा है। उन्होंने काफी कुछ झेला है।"

उन्होंन कहा, "वह पूरी शिद्दत से सफलता चाहते हैं। उनका शरीर उस तरह से काम नहीं कर रहा है जिस तरह से वे चाहते हैं। लेकिन, उन्हें फिट होकर वापसी करते हुए देखना और वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाजी करते हुए देखना हमेशा से अच्छा रहता है।"

होल्डर ने कहा, "उन्हें इस मैच में जिस तरह से सफलता मिली है, वे इसके हकदार हैं। मैं गैब्रिएल के लिए काफी खुश हूं। मैं जानता हूं कि वह किस दौर से गुजरे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल