
मुरली विजय की ग़ैरमौजूदगी में राहुल को मौक़ा मिला लेकिन वो दोनो ही पारियों में सस्ते में आउट हो गए। रोहित शर्मा के तो टेस्ट करिअर पर ही अब सवालिया निशान लग गया है। साहा ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाज़ी की लेकिन दूसरी पारी में उनके अनुभव की कमी साफ नज़र आई जब उन्हें हेरथ ने स्टंप करवा दिया।
विराट कोहली ने पहली पारी में शतक लगाकर संकेत दिया था कि वह रंग में आ गए हैं लेकिन दूसरी पारी में वह जिस तरह बोल्ड हुए लगा कि उन्हें हेरथ की बॉल के बारे में कुछ पता ही नहीं था।