1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या के मजेदार वीडियो को देख केएल राहुल बोले- 'हाथ धोकर आओ'

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या के मजेदार वीडियो को देख केएल राहुल बोले- 'हाथ धोकर आओ'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2020 01:31 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 01:33 pm IST

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण भारतीय टीम खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए भी मैदान पर नहीं जा रहे हैं और इस दौरान वे अपने घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।

KL Rahul, Shreyas Iyer, Hardik Pandya, coronavirus, hardik, iyer, covid, bcci, ipl, ipl news, ipl up- India TV Hindi
Shreyas Iyer and Hardik Pandya Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के कारण फिलहाल भारत में सभी तरह के क्रिकेट आयोजनों को टाल दिया गया है। भारत दौरे पर तीन वनडे मैचों सीरीज के लिए आई साउथ अफ्रीका की टीम भी बिना कोई मैच खेले स्वदेश वापस लौट चुकी है। वहीं इसी महीने 29 मार्च से शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2020 को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

इस दौरान भारतीय टीम खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए भी मैदान पर नहीं जा रहे हैं और इस दौरान वे अपने घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हालांकि इस खाली समय में खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए अपना मन बहला रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक पोस्ट टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ हार्दिक पंड्या भी नजर आ रहे हैं। हालांकि श्रेयस का यह पोस्ट ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की वजह से और चर्चा में आ गई है। 

दरअसल श्रेयस ने इंस्टाग्राम पर अनोखे अंदाज में एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह एक महंगी घड़ी को दिखा रहे हैं लेकिन असल में यह घड़ी श्रेयस नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या की कलाई पर बंधी हुई है। श्रेयस ने इस सेल्फी के साथ ही एक दूसरी तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें हार्दिक का चेहरा दिख रहा है।

श्रेयस और हार्दिक की इस तस्वीर को देख केएल राहुल ने कमेंट करते हुए दोनों को हाथ धोने की सलाह दे डाली। राहुल के इस कमेट पर हार्दिक ने हंसने का इमोजी पोस्ट की। 

KL Rahul, Shreyas Iyer, Hardik Pandya, coronavirus, hardik, iyer, covid, bcci, ipl, ipl news, ipl up
Image Source : INSTAGRAMinstagram comments

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रही कोरोना वायरस को लेकर यह निर्देश दिया गया है कि इससे बचने के लिए साफ सफाई का पूरा ध्यान रखे और समय-समय पर अपना हाथ धोते रहे।

इस संदर्भ में सरकार की तरफ से भी सुरक्षा उपायों के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं जिसका बीसीसीआई सख्ती के साथ पालन कर रहा है। कोरोना वायरस बचने के लिए बीसीसीआई ने अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दे दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल