1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 5th ODI: वनडे में 8000 रन पूरे करने वाले नौवें भारतीय बने रोहित शर्मा

5th ODI: वनडे में 8000 रन पूरे करने वाले नौवें भारतीय बने रोहित शर्मा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2019 11:15 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 11:15 pm IST

रोहित ने 200वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ। विराट कोहली 175 और एबी डिविलियर्स 182 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे। सौरव गांगुली ने भी 200 पारियों में 8000 वनडे रन पूरे किये थे। 

5th ODI: वनडे में 8000 रन पूरे करने वाले नौवें भारतीय बने रोहित शर्मा- India TV Hindi
5th ODI: वनडे में 8000 रन पूरे करने वाले नौवें भारतीय बने रोहित शर्मा Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले भारत के नौवें और दुनिया के 31वें बल्लेबाज बन गये हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को यहां पांचवें वनडे में 46 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। 

रोहित ने 200वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ। विराट कोहली 175 और एबी डिविलियर्स 182 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे। सौरव गांगुली ने भी 200 पारियों में 8000 वनडे रन पूरे किये थे। 

रोहित से पहले जिन भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में 8000 रन पूरे किये उनमें सचिन तेंदुलकर (18426) , सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889), विराट कोहली (10843), महेंद्र सिंह धोनी (10500), मोहम्मद अजहरूद्दीन (9378), युवराज सिंह (8701) और वीरेंद्र सहवाग (8273) शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल