1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माइकल होल्डिंग ने जोफ्रा आर्चर को दी सलाह कहा, बाहरी दुनिया पर ना दें अपना ध्यान

माइकल होल्डिंग ने जोफ्रा आर्चर को दी सलाह कहा, बाहरी दुनिया पर ना दें अपना ध्यान

 Edited By: IANS
 Published : Jul 25, 2020 08:43 am IST,  Updated : Jul 25, 2020 08:43 am IST

आर्चर ने इससे पहले, खुलासा किया था कि सीरीज के पहले मैच के बाद जैविक सुरक्षित प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से सोशल मीडिया पर वह नस्लीय हिंसा का शिकार हुए थे।

West Indies cricket team,Michael Holding,jofra archer,England vs West Indies,ben stokes- India TV Hindi
jofra archer Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से अनुरोध किया है कि उन्हें बाहरी शोर पर ध्यान नहीं देना चाहिए। दूसरे टेस्ट से बाहर रहने के बाद आर्चर की शुक्रवार से वेस्टइंडीज के साथ शुरू हुई तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में वापसी हुई है।

होल्डिंग ने स्काई स्पोटर्स से कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि यह इतना कठिन होना चाहिए। वह उस टीम का हिस्सा है जिसने अभी एक टेस्ट मैच जीता है।"

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड टीम में उनके कई दोस्त हैं। वह बेन स्टोक्स के काफी करीब है। वह काफी सकारात्मक इंसान है। उन्हें टीम में व्यस्त रहना चाहिए और बाहरी शोर को भूल जाना चाहिए। ऐसा करके ही वह एक शानदार गेंदबाज बन सकते हैं।"

आर्चर ने इससे पहले, खुलासा किया था कि सीरीज के पहले मैच के बाद जैविक सुरक्षित प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से सोशल मीडिया पर वह नस्लीय हिंसा का शिकार हुए थे।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल