1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेल प्रशासन में पहले कार्यकाल के लिये उत्साहित हूं: लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे

खेल प्रशासन में पहले कार्यकाल के लिये उत्साहित हूं: लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2019 09:29 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 09:29 pm IST

बीसीसीआई का काम देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) के तीसरे सदस्य नियुक्त किये गये लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे ने कहा कि वह खेल प्रशासन में पहली बार काम करने के लिये उत्साहित हैं। 

Ravi Thodge- India TV Hindi
Ravi Thodge Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। बीसीसीआई का काम देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) के तीसरे सदस्य नियुक्त किये गये लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे ने कहा कि वह खेल प्रशासन में पहली बार काम करने के लिये उत्साहित हैं। 

थोडगे पैनल में अध्यक्ष विनोद राय और पूर्व महिला कप्तान डायना इडुल्जी के साथ होंगे जिसे उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई का काम देखने की जिम्मेदारी सौंपी है। 

थोडगे के नयी दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली सीओए की बैठक में शिरकत करने की उम्मीद है। 

उन्होंने पीटीआई से कहा,‘‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे उच्चतम न्यायालय ने सीओए सदस्य के तौर पर काम करने का मौका दिया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि मुझसे जो उम्मीद की जा रही है, मैं उस पर खरा उतरूं। मैं भारतीय सेना में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रहा हूं। लेकिन हां, यह खेल प्रशासन में मेरा पहला मौका है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल