1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नेपाल ने यूएई को हराकर पहली वनडे श्रृंखला जीती

नेपाल ने यूएई को हराकर पहली वनडे श्रृंखला जीती

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2019 10:45 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 10:54 pm IST

कप्तान पारस खड़का की 115 रन की लाजवाब पारी की मदद से नेपाल ने सोमवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चार विकेट से हराकर अपनी पहली वनडे श्रृंखला जीती।

Nepal Cricket- India TV Hindi
Nepal Cricket Image Source : TWITTER: @PARAS77

दुबई। कप्तान पारस खड़का की 115 रन की लाजवाब पारी की मदद से नेपाल ने सोमवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चार विकेट से हराकर अपनी पहली वनडे श्रृंखला जीती। 

नेपाल के सामने 255 रन का लक्ष्य था ऐसे में खड़का ने पांचवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और अपने देश की तरफ से वनडे में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने अपनी पारी में 109 गेंदें खेली तथा 15 चौके और एक छक्का लगाया। नेपाल ने 44.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करके तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। 

यूएई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 254 रन बनाये थे। उसकी तरफ से शैमन अनवर (87) और मोहम्मद बूटा (59) ने अर्धशतक जमाये। नेपाल के लिये केसी करण और खड़का ने दो-दो विकेट लिये। आईसीसी ने नेपाल को पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय का दर्जा प्रदान किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल