1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस : बांग्लादेश का पाकिस्तान दौरा अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित

कोरोना वायरस : बांग्लादेश का पाकिस्तान दौरा अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2020 02:53 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 02:53 pm IST

बांग्लादेश की टीम को 29 मार्च को कराची पहुंचना था, जहां उसे मेजबान पाकिस्तान के साथ एक अप्रैल को वनडे और फिर पांच से नौ अप्रैल तक टेस्ट मैच खेलना था।

Pakistan vs Bangladesh, Bangladesh tour of Pakistan 2020, coronavirus, COVID-19, Pakistan cricket te- India TV Hindi
PAK vs BAN Image Source : TWITTER/THEREALPCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोरोनावायरस के कारण बांग्लादेश के साथ होने वाले आगामी वनडे और टेस्ट मैच को स्थगित कर दिया है। बांग्लादेश की टीम को 29 मार्च को कराची पहुंचना था, जहां उसे मेजबान पाकिस्तान के साथ एक अप्रैल को वनडे और फिर पांच से नौ अप्रैल तक टेस्ट मैच खेलना था।

पीसीबी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड ने कराची में होने वाले आगामी वनडे और टेस्ट मैच को स्थगित करने का फैसला किया है।"

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘दोनों बोर्ड आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अब एक साथ मिलकर काम करेंगे और भविष्य की तारीख तय करेंगे।’’

दोनों देशो के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में सात से 10 अप्रैल तक खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने पारी और 44 रनों से जीता था।

पाकिस्तान ने साथ ही 25 मार्च से शुरू होने वाले अपने घरेलू वनडे टूर्नामेंट पाकिस्तान कप को भी स्थगित करने का फैसला किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल