1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : आखिरी T20 में दर्शकों से खचाखच भरा होगा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

IND v AUS : आखिरी T20 में दर्शकों से खचाखच भरा होगा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2020 10:36 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 10:36 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के खचाखच भरे स्टेडियम में खेले जाने की तैयारी है।

IND v AUS : आखिरी T20 में...- India TV Hindi
IND v AUS : आखिरी T20 में दर्शकों से खचाखच भरा होगा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के खचाखच भरे स्टेडियम में खेले जाने की तैयारी है क्योंकि न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) सरकार ने सात दिसंबर से स्टेडियम पर से पाबंदियां हटा दी हैं। पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है और ऑस्ट्रेलिया व भारत के बीच वनडे श्रृंखला के दौरान पाबंदियों के साथ दर्शकों की स्टेडियम में वापसी हुई (स्टेडियम में केवल 50 प्रतिशत सीटों पर ही दर्शकों को अनुमति दी गयी)।

टी20 विश्वकप अगले साल 2021 में भारत में होगा या नहीं, अभी भी लटकी तलवार

हालांकि एनएसडब्ल्यू के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिक्लियान ने घोषणा की कि स्टेडियम में सात दिसंबर से पूरी क्षमता में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है। ‘द आस्ट्रेलियन’ के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार से एनएसडब्ल्यू में जीवन बहुत अलग होगा।’’

AUS v IND : स्मिथ का बड़ा खुलासा, बताया किस तरकीब से हासिल की फॉर्म

इस कदम का मतलब है कि तीसरा और अंतिम टी20 अब खचाखच भरे स्टेडियम में खेला जा सकता है जो मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेला जायेगा। शुरूआती टी20 मैच कैनबरा के मानुका ओवल में शुक्रवार को खेला जायेगा। इसके बाद दूसरा मैच रविवार को सिडनी में होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल