1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुशांत सिंह राजपूत के साथ तस्वीर शेयर कर सुरेश रैना ने लिखा ये भावुक संदेश

सुशांत सिंह राजपूत के साथ तस्वीर शेयर कर सुरेश रैना ने लिखा ये भावुक संदेश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 21, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 04:46 pm IST

इस तस्वीर के साथ रैना ने लिखा "ये बहुत चोट पहुंचाता है मेरा भाई, लेकिन मुझे पता है कि सच्चाई प्रबल होगी।"

Suresh Raina wrote this emotional message by sharing a picture with Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Suresh Raina wrote this emotional message by sharing a picture with Sushant Singh Rajput Image Source : TWITTER/SURESH RAINA

बॉलीवुड को तमाम हिट फिल्म देने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड कर हर किसी को सदमें में डाल दिया था। दुनिया छोड़ने के उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है। देश की शीर्ष वित्तीय जांच एजेंसी-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही है। ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि जल्द ही उनके मौत के पीछे का राज सबके सामने आएगा।

हाल ही में भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा "ये बहुत चोट पहुंचाता है मेरा भाई, लेकिन मुझे पता है कि सच्चाई प्रबल होगी।"

सुरेश रैना ने 15 अगस्त को अचानक संन्यास का ऐलान कर अपने फैन्स को मायूस कर दिया था। उनसे कुछ ही देर पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कर हर किसी की आंखे नम कर दी थी।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से पहले यूएई पहुंचे शेन वॉटशन, वीडियो जारी कर दिया यह खास संदेश

भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 खेलने वाले रैना ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में कहा, "हम दोनों ने पहले से ही शनिवार को संन्यास लेने की योजना बना ली थी। धोनी की जर्सी का नंबर 7 है और मेरी जर्सी का नंबर 3, दोनों मिलाकर 73 होते हैं। शनिवार को भारत की स्वतंत्रता के 73 वर्ष पूरे हुए तो हमने सोचा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का इससे बेहतर दिन और कोई नहीं हो सकता।"

गौरलतब है कि धोनी ने 23 दिसंबर 2004 में टीम इंडिया में कदम रखा और अपने पहले मैच में वो शून्य बना रन आउट होकर चलते बने थे। हलांकि उसके बाद धोनी ने कई शानदार पारिया खेली और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जिसके चलते वो भारत को आईसीसी की तीनो ट्रॉफी ( 2007 टी20 विश्वकप, 2011 विश्वकप और 2013 चैम्पियंस ट्राफी ) जिताने वाले एकमात्र कप्तान भी बने। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल