1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 विश्व कप : फिजी जॉन की शतकीय पारी के दमपर यूएई ने कनाडा को हराया

अंडर-19 विश्व कप : फिजी जॉन की शतकीय पारी के दमपर यूएई ने कनाडा को हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 19, 2020 09:46 am IST,  Updated : Jan 19, 2020 09:46 am IST

जॉन के अलावा अर्यान लाकड़ा ने 92 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 66 रन बनाए। जॉन ने 101 गेंदों की नाबाद पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। 

Jonathon Figy of UAE celebrates his century during the ICC U19 Cricket World Cup - India TV Hindi
Jonathon Figy of UAE celebrates his century during the ICC U19 Cricket World Cup  Image Source : ICC-CRICKET.COM

ब्लॉमफोनटेन (दक्षिण अफ्रीका)| फिजी जॉन की नाबाद 102 रनों की पारी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को अंडर-19 विश्व कप के मैच में कनाडा को आठ विकेट से हरा दिया। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को यूएई ने 38.4 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

जॉन के अलावा अर्यान लाकड़ा ने 92 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 66 रन बनाए। जॉन ने 101 गेंदों की नाबाद पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। जॉन के साथ अंश टंडन 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले कनाडा के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नहीं सके। उसके लिए मिहीर पटेल ने 105 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 90 रन बनाए। वह टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।

रणधीर संधू ने 35, अखिल कुमार ने 30, मोहम्मद कमाल ने 31 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल