1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वहाब रियाज की पाकिस्तानी टीम के प्लेइंग XI में हो सकती है वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वहाब रियाज की पाकिस्तानी टीम के प्लेइंग XI में हो सकती है वापसी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2020 09:07 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 09:08 pm IST

पीसीबी ने बड़ी टीम भेजने का फैसला इसलिये किया ताकि कोरोना वायरस महामारी के कारण किसी खिलाड़ी के बाहर होने पर उसका विकल्प रहे।

Wahab Riaz, Pakistan, playing XI, Test series, England- India TV Hindi
Wahab Riaz Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड में जरूरत पड़ने पर वे टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। 34 साल के रियाज ने 27 टेस्ट में 83 विकेट लिये हैं। वह उन 29 खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें अगस्त और सितंबर में तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिये चुना गया था। 

पीसीबी ने बड़ी टीम भेजने का फैसला इसलिये किया ताकि कोरोना वायरस महामारी के कारण किसी खिलाड़ी के बाहर होने पर उसका विकल्प रहे। 

रियाज ने पीसीबी द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा ,‘‘ पीसीबी ने मुझे इंग्लैंड में जरूरत पड़ने पर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिये कहा है । पाकिस्तान के लिये खेलना हमेशा मेरी प्राथमिकता रहा है तो मैने बिना सोचे हां कर दी ।’’ 

रियाज ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया था । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल