1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का एलान, क्रिस गेल की हुई वापसी

श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का एलान, क्रिस गेल की हुई वापसी

 Edited By: IANS
 Published : Feb 27, 2021 10:06 am IST,  Updated : Feb 27, 2021 10:06 am IST

टीम के चयन के बाद वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्तान रॉजर हार्पर ने कहा कि आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने यह टीम चुनी है। यह एक बेहतरीन टीम है और उम्मीद है वह शानदार करेगी।

West Indies, Sri Lanka, West Indies squad, Chris Gayle, Fidel Edwards- India TV Hindi
Chris Gayle Image Source : GETTY

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल की श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है। गेल दो साल बाद वेस्टइंडीज के लिए कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज फिदेल एडवर्ड्स 9 साल बाद टीम में वापसी करेंगे।

फिदेल वेस्टइंडीज के लिए आखिरी बार साल 2012 में मैदान पर उतरे थे।  वहीं ऑफ स्पिनर केविन सिंक्लेयर और लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अकिल हुसैन को पहली बार टीम में मौका मिला है।

यह भी पढ़ें- माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ 'उगला जहर', आईसीसी से शिकायत करने की उठाई मांग

टीम के चयन के बाद वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्तान रॉजर हार्पर ने कहा कि आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने यह टीम चुनी है। यह एक बेहतरीन टीम है और उम्मीद है वह शानदार करेगी।

टी-20 के अलावा वनडे सीरीज के लिए भी वेस्टइंडीज ने टीम की घोषणा की है जिसमें टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर को भी शामिल किया गया है। वहीं दोनों ही फॉर्मेट में किरोन पोलार्ड टीम की अगुआई करेंगे।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरआत तीन मार्च से हो रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 मार्च को जबकि तीसरा और आखिरी मैच में 7 मार्च को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- ISL-7 : करेला ब्लास्टर्स पर 2-0 से दमदार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचा नॉर्थईस्ट युनाइटेड

वहीं वनडे सीरीज का आगाज 10 मार्च से हो रहा है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 मार्च को खेला जाएगा जबकि अंतिम मैच 14 मार्च से हो रहा है।

इसके अलावा ऑलराउंडर आंद्र रसेल को टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। रसेल इसी महीने एक कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। हालांकि रसेल कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाए गए, लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मेडिकल अधिकारियों ने एतिहात के तौर पर उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी है।

श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टीम-

यह भी पढ़ें- तो क्या टेस्ट क्रिकेट की चमक को फीका कर रही है 'पिंक बॉल', ये आकड़ें कर देंगे हैरान!

T02I- किरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरण, फेबियन एलन ड्वेन ब्रावो, फिदेल एडवर्ड्स, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, अकील होसिन, एविन लुईस, ओबिन मैककॉय, रोवमैन पॉवेल, लेंडल सिमंस, केविन सिनक्लेयर।

ODI- किरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप, फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, जेसन होल्डर, अकलीन होसिन, अल्जारी जोसेफ, एविन लुईस, काइल मेयर, जेसन मोहम्मद, निकोलस दुरान, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिनक्लेयर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल