1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ 'उगला जहर', आईसीसी से शिकायत करने की उठाई मांग

माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ 'उगला जहर', आईसीसी से शिकायत करने की उठाई मांग

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2021 09:08 am IST,  Updated : Feb 27, 2021 09:08 am IST

इंग्लैंड को गुरुवार को तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। 

 michael vaughan on pitch controversy, india vs england test scorecard, India vs England Day Night T- India TV Hindi
 michael vaughan Image Source : GETTY

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसी पिचें तैयार करने के लिये जितनी अधिक छूट दी जाएगी जो टेस्ट क्रिकेट के लिये अच्छी नहीं हैं, उतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बेअसर नजर आएगा। 

इंग्लैंड को गुरुवार को तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। 

वान ने डेली टेलीग्राफ में लिखा, ‘‘भारत जैसे शक्तिशाली देशों को इसके लिये जितनी अधिक छूट दी जाएगी आईसीसी उतना अधिक बेअसर नजर आएगा।’’ 

उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘भारत जैसी पिच तैयार करना चाहता है खेल की संचालन संस्था उसे इसके लिये छूट देती है और इससे टेस्ट क्रिकेट को नुकसान पहुंचता है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल