IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच खेला जाना है। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। टीम इंडिया ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद दमदार कमबैक किया है। भारतीय टीम को शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम इंडिया ने उस मैच के बाद लगातार तीन मुकाबले जीते और सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है।
भारत 3-1 से आगे है और उनके पास इसे 4-1 करने का शानदार मौका है। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी मजबूती को बढ़ाना चाहेगी, वहीं इंग्लिश टीम इस मुकाबले को जीतकर अपनी फॉर्म हासिल करने का तलाश में होगी। ऐसे में आइए धर्मशाला की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालें।
धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम में गति के अनुकूल पिच है। धर्मशाला में ठंड है और यहां के माहौल में इंग्लैंड को अपने घर जैसा महसूस हो सकता है। यह वेन्यू आम तौर पर तेज गेंदबाजी स्थितियों के अनुकूल होता है। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बीच इस स्थान पर पिछले रणजी ट्रॉफी खेल में, सभी 36 विकेट तेज गेंदबाजों के कारण गिरे थे। हालांकि बेन स्टोक्स को उम्मीद है कि इस वेन्यू पर खूब रन बनेंगे। पिच को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इस पर कुछ पैच भी हैं, जिससे पता चलता है कि स्पिनर भी काम आ सकते हैं।
रणजी ट्रॉफी 2023/24
भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल , रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा , रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट , जॉनी बेयरस्टो , बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड
यह भी पढ़ें
IND vs ENG: 100वें टेस्ट पर ये तीन रिकॉर्ड बना सकते हैं अश्विन, इन खिलाड़ियों को करेंगे पीछे
संपादक की पसंद