Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन के बिना भी जारी है झारखंड का विजयी अभियान, सिर्फ 41 ओवर में ही टीम ने हासिल किया बड़ा टारगेट

ईशान किशन के बिना भी जारी है झारखंड का विजयी अभियान, सिर्फ 41 ओवर में ही टीम ने हासिल किया बड़ा टारगेट

Written By: Hitesh Jha Published : Dec 31, 2025 05:39 pm IST, Updated : Dec 31, 2025 05:39 pm IST

झारखंड की टीम इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। तमिलनाडु के खिलाफ मैच में उत्कर्ष सिंह ने टीम के लिए शानदार शतक लगाया है।

Virat Singh & Ishan Kishan- India TV Hindi
Image Source : PTI विराट सिंह & ईशान किशन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड की टीम इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस सीजन उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत कर्नाटक के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद से टीम लगातार तीन मैच जीतने में कामयाब रही है। इस बीच 31 दिसंबर को झारखंड की टीम का सामना तमिलनाडु से हुआ। इस मैच में झारखंड की टीम ने ईशान किशन के बिना ही 244 रन के बड़े टारगेट को 41 ओवर में हासिल कर लिया।

विजय हजारे ट्रॉफी में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन?

ईशान किशन की बात करें तो वह विजय हजारे ट्रॉफी के जारी सीजन में सिर्फ एक मैच खेल पाए। उसके बाद न्यूजीलैंड सीरीज और आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनका सेलेक्शन हो गया। इस वजह से बीसीसीआई ने उन्हें इस वक्त आराम करने की सलाह दी है और इसी वजह से ईशान विजय हजारे टूर्नामेंट में इस वक्त खेलते हुए नहीं दिख रहे हैं। वह अब जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

तमिलनाडु की टीम ने बनाए 243 रन

झारखंड और तमिलनाडु के बीच खेले गए मैच की बात करें तो यह मुकाबला 45-45 ओवर का खेला गया। इस मैच में तमिलनाडु की टीम 45 ओवर में 243 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए प्रदोष पॉल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए तो वहीं बाबा इंद्रजीत ने 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा साई किशोर ने 21 गेंदों पर 24 और सोनू यादव ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। झारखंड की तरफ से इस मैच में शुभम सिंह ने 4 विकेट लिए। वहीं सुशांत मिश्रा ने दो विकेट अपने नाम किए।

झारखंड के लिए उत्कर्ष सिंह ने खेली शतकीय पारी

244 रन के टारगेट को झारखंड की टीम ने बेहद आसानी से 9 विकेट रहते हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन 108 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 90 रन बनाए। वहीं उत्कर्ष सिंह ने 120 गेंदों में नाबाद 123 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए। अंत में विराट सिंह 18 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। यह इस सीजन झारखंड की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले झारखंड की टीम ने इस साल ईशान किशन की कप्तानी में सैयद मुश्ताक का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली के बिना दिल्ली का हुआ बुरा हाल, फिर फ्लॉप हुए पंत, टीम को मिली पहली हार

क्रिस लिन ने इस टी20 टूर्नामेंट में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement