1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : संजय बांगर ने माना, हैदराबाद के लिए दिल्ली के खिलाफ विलियम्सन की फॉर्म काफी अहम

IPL 2020 : संजय बांगर ने माना, हैदराबाद के लिए दिल्ली के खिलाफ विलियम्सन की फॉर्म काफी अहम

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2020 04:26 pm IST,  Updated : Nov 08, 2020 04:26 pm IST

संजय बांगर का मानना है कि रविवार को क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केन विलियम्सन एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। 

Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी, 8 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय बांगर का मानना है कि रविवार को क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केन विलियम्सन एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। विलियम्सन ने गुरुवार को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 44 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर हैदराबाद को जीत दिलाई दिला थी।

बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में कहा, " विलियम्सन सनरइजर्स हैदराबाद के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। डेविड वार्नर की तरह विलियमसन का खेलना हैदराबाद के लिए अहम है। पिछले मैच उनका टेंपरामेंट देखने को मिला। दबाव झेलने और फिर विपक्षी टीम पर दबाव डालने की उनकी काबिलियत देखने को मिली। ऐसी काबिलियत हर किसी के पास नहीं होती है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए मेरा मानना है कि हैदराबाद की जीत का अभियान जारी रखने के लिए विलियम्सन का चलना काफी महत्वपूर्ण है।"

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने दिल्ली कैपिटल के बारे में बात करते हुए कहा कि दिल्ली की टीम अगर फाइनल में जगह बनाना चाहती है तो उनके लिए शिखर धवन का चलना काफी आवश्यक होगा।

ये भी पढ़ें - DC vs SRH, Qualifer 2 : प्लेइंग इलेवन से जूझती दिल्ली का सामना मजबूत हैदराबाद से

बांगर ने कहा, "धवन बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। विश्व कप, आईसीसी चैंपियनशिप, जब भी उनकी आवश्यकता होती है, वह टीम के लिए अपना योगदान देते हैं। वह परिस्थितियों के बारे में जानते हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी तरह से जानते हैं। वह उनके लिए खेल चुके हैं। वह जानते है कि राशिद खान से कैसे निपटना है।"

उन्होंने कहा, " इसलिए मेरा मानना है कि अगर धवन का बल्ला चलता है तो दिल्ली इस मैच को जीत सकती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल