1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : मोहन बागान के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले में भिड़ेगा ओड़िशा

ISL-7 : मोहन बागान के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले में भिड़ेगा ओड़िशा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2021 06:08 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 06:08 pm IST

ओड़िशा एफसी के लिए अब इंडियन सुपर लीग में आगे के सभी मैच फाइनल की तरह हो गए हैं और शनिवार को यहां एटीके मोहन बागान के खिलाफ मुकाबला उसके लिये ‘करो या मरो’ जैसा होगा।

ISL-7 : मोहन बागान के खिलाफ...- India TV Hindi
ISL-7 : मोहन बागान के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले में भिड़ेगा ओड़िशा Image Source : TWITTER/ODISHA FC

बेम्बोलिम। निचले स्थान पर काबिज ओड़िशा एफसी के लिए अब इंडियन सुपर लीग में आगे के सभी मैच फाइनल की तरह हो गए हैं और शनिवार को यहां एटीके मोहन बागान के खिलाफ मुकाबला उसके लिये ‘करो या मरो’ जैसा होगा। ओड़िशा 11वें नंबर पर काबिज है। अब तक केवल आठ ही अंक हासिल करने वाली ओडिशा पूरे सत्र संघर्ष करती आ रही है।

IND v ENG : जो रूट ने अर्धशतक जड़ने के साथ ही किया ये बड़ा कारनामा

टीम ने अब तक 21 गोल खाएं है, जो लीग में दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है। साथ ही उसने केवल 11 ही गोल किए हैं। पिछले पांच मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं करने वाली ओडिशा अच्छी तरह से जानती है कि अगर उसे प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना है, तो एटीके मोहन बागान के खिलाफ उसे जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। ओडिशा अपने मुख्य कोच से अलग हो चुकी है और गेराल्ड पियटन टीम के अंतरिम कोच बनाए गए हैं।

IND vs ENG : जो रूट हुए चोटिल तो विराट कोहली ने दरियादिली दिखाते हुए की मदद, देखें वीडियो

ओडिशा के कप्तान स्टीवन टेलर इस मैच में भी निलंबित रहेंगे। पियटन ने कहा, ‘‘ पिछले छह मैचों में हमने सकारात्मक रवैया दिखाया है। जितना संभव हो हम अधिक से अधिक मैचों में जीत हासिल करना चाहते हैं। ’’ दूसरी तरफ, दूसरे स्थान पर काबिज एटीके मोहन बागान अंकों के मामले में शीर्ष पर चल रही मुंबई सिटी के करीब पहुंचना चाहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल