1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हैमिल्टन को टस्कन ग्रां प्री में मिली जीत , बोटास को मिला दूसरा स्थान

हैमिल्टन को टस्कन ग्रां प्री में मिली जीत , बोटास को मिला दूसरा स्थान

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2020 10:24 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 10:24 pm IST

पहले सात लैप्स में दो टक्कर हुई जिसमें छह ड्राइवर बाहर हो गये और लाल झंडा दिखाकर दूसरी टक्कर के बाद पहली बार रेस को निलंबित किया गया।

Hamilton, Tuscan Grand Prix, Bottas, sports, formula one- India TV Hindi
Sports Image Source : AP

लुईस हैमिल्टन ने रविवार को मुश्किल टस्कन ग्रां प्री हासिल कर अपनी 90वीं फार्मूला वन जीत दर्ज की जिससे वह माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड से महज एक जीत पीछे हैं। मुगेलो ट्रैक पर पहली फार्मूला रेस में तेज तर्रार मोड़ थे जिन पर पूरी रेस के दौरान दुर्घटना होती रही जिसे आमतौर पर मोटो ग्रांप्री राइडर द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। 

पहले सात लैप्स में दो टक्कर हुई जिसमें छह ड्राइवर बाहर हो गये और लाल झंडा दिखाकर दूसरी टक्कर के बाद पहली बार रेस को निलंबित किया गया। लांस स्ट्रोल की तेज टक्कर के बाद दूसरी बार लाल झंडा दिखाने के बाद 46वीं लैप पर ग्रिड पर रेस दोबारा शुरू हुई जिसमें वालटेरी बोटास को हैमिल्टन को पछाड़ने का मौका मिला। 

यह भी पढ़ें-  कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने से नहीं घबराता है वेस्टइंडीज का यह तेज गेंदबाज

हैमिल्टन डटे रहे और रेनॉ के डेनियल रिकियार्डो ने बोटास को पछाड़ा। लेकिन बोटास फिर से उन्हें पछाड़ने में सफल रहे लेकिन फिर भी हैमिल्टन के बाद दूसरे स्थान पर ही रहे। बोटास ने पूरी कोशिश की और अंतिम से पहली लैप में हैमिल्टन से 1.1 सेकेंड ही पीछे थे लेकिन ब्रिटिश ड्राइवर ने सबसे तेज लैप पूरी कर बोनस अंक भी हासिल किया। 

रेड बुल के ड्राइवर एलेक्जैंडर एलबोन तीसरे स्थान पर रहे जो उनका करियर में पहला पोडियम स्थान है। हैमिल्टन अगर दो हफ्तों में रूसी ग्रां प्री रेस जीत लेते हैं तो वह शूमाकर के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे। 

इसके अलावा वह शूमाकर के सात विश्व खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी करने के भी करीब पहुंच जायेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल