1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुमित नागल सरदेग्ना ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में पहुंचे

सुमित नागल सरदेग्ना ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Apr 06, 2021 05:53 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 05:53 pm IST

136वीं रैंकिंग के सुमित ने स्लोवाकिया के जोसफ कोवालिक को 6-2, 6-1 से हराया। 

Sumit Nagal reached second round of Sardegna Open Qualifiers- India TV Hindi
Sumit Nagal reached second round of Sardegna Open Qualifiers Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारत के सुमित नागल इटली के कैगलिएरी में चल रहे एटीपी 250 सरदेग्ना ओपन में फ्रांस के मैक्सिमे जानविएर को हराकर क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। 136वीं रैंकिंग के सुमित ने स्लोवाकिया के जोसफ कोवालिक को 6-2, 6-1 से हराया। कोवालिक 2016 से अबतक किसी भी ग्रैंड स्लैम के पहले दौर से आगे नहीं बढ़े हैं।

उत्तर कोरिया के ओलंपिक से हटने के बाद बढ़ी मीराबाई चानू के पदक जीतने की संभावना

नागल ने क्वालीफायर्स के ओपनिंग राउंड में इटली के आंद्रिया पेलेगरिनो को 6-3, 6-4 से हराया था। नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब पिछले महीने अर्जेटीना ओपन के फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे जहां उन्होंने विश्व के 22वें नंबर के खिलाड़ी चिली के क्रिस्टियन गारिन को हराया था।

लालचंद राजपूत ने एमसीए लोकपाल से उनके नेतृत्व वाले ‘सीआईसी को बहाल’ करने की रखी मांग

नागल को अर्जेटीना ओपन में हालांकि पांचवीं सीड स्पेन के एलबर्ट रामोस विनोलास के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में हुई शिखा पांडे की शीर्ष दस में वापसी

23 वर्षीय नागल ने 2019 में यूएस ओपन से ग्रैंड स्लैम में डेब्यू किया था और 2020 यूएस ओपन में पहली बार ग्रैंड स्लैम के किसी मैच में जीत हासिल की थी। इस साल हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्हें वाइल्ड कार्ड प्रवेश मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल