दुनियाभर के करोड़ों एंड्रॉइड फोन यूजर्स पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है। गूगल ने दिसंबर के इस अटैक के बारे में कंफर्म किया है। एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के सॉफ्टवेयर में दो बड़ी दिक्कत पाई गई है, जिसकी वजह से यूजर्स का फोन हैकर्स के लिए एक्सेसिबल हो सकता है। इन करोड़ों एंड्रॉइड फोन में से 30% मोबाइल ऐसे हैं, जिनके लिए गूगल के पास कोई फिक्स नहीं है। ऐसे में ये यूजर्स हैकर्स के निशाने पर आसानी से आ सकते हैं। अगर, आप भी ये फोन यूज करते हैं तो तुरंत उसके सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर लें।
गूगल ने डेंजरस दिसंबर के नाम से चेतावनी जारी की है, जिसमें एंड्रॉइड फोन पर बहुत बड़े साइबर अटैक की बात कही है। एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इन फोन में दो दिक्कतें देखी गई हैं, जिसका हैकर्स फायदा उठा सकते हैं। गूगल ने इन दिक्कतों को 'CVE-2025-48633' और 'CVE-2025-48572' नाम से हाईलाइट किया है। गूगल ने एंड्रॉइड यूजर्स को इस दिक्कत के बारे में आगाह किया है।
एंड्रॉइड फोन में आने वाली CVE-2025-48633 दिक्कत की बात करें को हैकर्स यूजर्स के डिवाइस पर अटैक करके वायरस वाले ऐप फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं और डिवाइस का एक्सेस ले सकते हैं। इस बग की वजह से यूजर की कई निजी जानकारियां हैकर्स के पास पहुंच सकते हैं। वहीं, CVE-2025-48572 एक तरह का हाई सिक्योरिटी रिस्क वाला दिक्कत है, जिसका फायदा लोकल अटैकर उठा सकते हैं और वायरस वाले ऐप के जरिए डिवाइस का और ज्यादा एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। यह एंड्रॉइड के सिक्योरिटी मॉडल को बाईपास कर सकता है।
हालांकि, गूगल ने इन दोनों दिक्कतों के लिए फिक्स जारी कर दिया है लेकिन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले 30% से ज्यादा डिवाइसेज इन दिक्कतों से नहीं बच पाएंगे। गूगल ने इनके लिए फिक्स जारी नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल का यह फिक्स Android 13 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कि Android 14, Android 15 और Android 16 के लिए जारी किया गया है।
इस समय दुनियाभर में Android 12 या इससे नीचे के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले 30 प्रतिशत से ज्यादा मोबाइल डिवाइस हैं, जिनकी संख्यां करोड़ों में है। टेक कंपनी ने बताया कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले मोबाइल फोन के लिए फिक्स जारी करने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर, आप अभी भी पुराने एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले मोबाइल फोन यूज करते हैं तो उसे अपग्रेड कर लें।
Android फोन को अपडेट करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन के डेटा का बैकअप लेना चाहिए, ताकि उनका कोई निजी डेटा डिलीट न हो। इसके बाद फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट वाले ऑप्शन में जाएं और नए अपडेट के लिए चेक करें। अगर, अपडेट उपलब्ध है तो उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें।
यह भी पढ़ें -
संपादक की पसंद