AFGANISTAN
-
संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करना चाहता है तालिबान, महासचिव को भेजी चिट्ठी
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को 15 सितंबर को मौजूदा अफगान राजदूत, गुलाम इसाकजई की ओर से यह प्रस्ताव मिला।
एशिया | Sep 22, 2021, 02:32 PM IST -
वोट लेने के लिए तालिबान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान का मुद्दा उठाती है भाजपा: महबूबा मुफ्ती
पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने विपक्षी दलों के विधायकों को ‘‘खरीदने या डराने’’ के लिए अपना खजाना भरने के वास्ते आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को बढ़ाना शुरू कर दिया है।
राष्ट्रीय | Sep 19, 2021, 08:51 PM IST -
तालिबान ने महिलाओं के लिए मंत्रालय को हटा कर उन पर पाबंदी लगाने वाला मंत्रालय बनाया
काबुल में महिला मामलों के मंत्रालय के बाहर उस वक्त एक नया घटनाक्रम दिखा, जब यह घोषणा की गई कि यह अब ‘उपदेश और मार्गदर्शन तथा सदगुण प्रचार एवं अवगुण रोकथाम मंत्रालय’ होगा।
एशिया | Sep 18, 2021, 06:10 PM IST -
अफगान हिंदू बंसरी लाल को बंदूक दिखाकर किया गया अपहरण, विदेश मंत्रालय ले रहा है जानकारी
अल्पसंख्य समुदाय के लोगों के प्रति जो डर और आशंकाएं जताई जा रही थी वह अब सच होने लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में एक 50 वर्षीय अफगान हिंदू बंसरी लाल का अपहरण हो गया है
एशिया | Sep 15, 2021, 11:16 AM IST -
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आरंभिक ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता की, सामरिक संबंधों को मजबूत बनाने पर दिया जोर
विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों क्रमश: मारिस पायने और पीटर डटन के साथ यहां पर आरंभिक 'टू-प्लस-टू' वार्ता की। विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी बातचीत को ‘सार्थक’ बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के साथ टू प्लस टू वार्ता सार्थक रही।’’
राष्ट्रीय | Sep 11, 2021, 04:48 PM IST -
सितंबर के अंत में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं पीएम मोदी, जो बाइडन से होगी मुलाकात!
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की संभावित तारीख 22-27 सितंबर के बीच होगी और इसकी तैयारियां तीन खंडों पर केंद्रित होंगी- न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में मोदी का संबोधन, वाशिंगटन में प्रस्तावित क्वाड शिखर सम्मेलन में उनका भाग लेना और राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक।
राष्ट्रीय | Sep 04, 2021, 07:36 PM IST -
अफगानिस्तान में सरकार गठन को 1 दिन टाला गया, 4 सितंबर को होगा ऐलान: तालिबान प्रवक्ता
तालिबान के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि समूह, काबुल में ईरानी नेतृत्व की तर्ज पर सरकार गठन का ऐलान करने के लिए तैयार है जिसमें समूह के शीर्ष धार्मिक नेता मुल्ला हेबतुल्लाह अखुनजादा अफगानिस्तान में सर्वोच्च प्राधिकारी होंगे। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को दो सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है।
राष्ट्रीय | Sep 03, 2021, 07:27 PM IST -
तालिबान के साथ आगे भी बैठक करेंगे भारतीय अधिकारी? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर कहा कि हमारा जोर इस बात पर है कि अफगान भूमि का उपयोग भारत के खिलाफ किसी आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए। क्या भारत तालिबान के साथ और बैठकें करेगा, इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बारे में साझा करने के लिए मेरे पास कोई नयी जानकारी नहीं है, अंदाजा लगाना नहीं चाहता।
राष्ट्रीय | Sep 02, 2021, 06:42 PM IST -
बगराम वायुसेना अड्डा हथियाना और पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करना चाहता है चीन: निक्की हेली
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व दूत निक्की हेली ने कहा कि अफगानिस्तान से अचानक सेना को वापस बुलाने के फैसले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका के सहयोगियों का विश्वास और भरोसा खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने कई चुनौतियां हैं।
अमेरिका | Sep 02, 2021, 04:30 PM IST -
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में WHO की चिकित्सकीय सामग्री की खेप भेजी
अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत मंसूर अहमद खान ने पुष्टि की है कि पीआईए के विमान ने डब्ल्यूएचओ की चिकित्सकीय सामग्री की खेप की आपूर्ति की है। खान ने एक ट्वीट में कहा, 'डब्ल्यूएचओे की चिकित्सकीय सामग्री की खेप लेकर पीआईए का पहला मालवाहक विमान सोमवार को इस्लामाबाद से मजार-ए-शरीफ गया।'
एशिया | Aug 30, 2021, 08:25 PM IST -
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, अफगानिस्तान-Pok की घटनाओं के बाद अहम बैठक कल
बता दें कि, पिछले दिनों PoK के रास्ते आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, तकरीबन दो दर्जन आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। आतंकियों ने कश्मीर और पुंछ के रास्ते घुसपैठ की कोशिश की थी। हालांकि, सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था।
राष्ट्रीय | Aug 30, 2021, 06:45 PM IST -
अमेरिका एयर स्ट्राइक पर तालिबान का बयान- सुसाइड बॉम्बर को मार गिराया
एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, एक अफगान पुलिस प्रमुख ने कहा है कि काबुल हवाई अड्डे के उत्तर-पश्चिम में आज एक रॉकेट हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। तालिबान ने कहा कि अमेरिकी एयर स्ट्राइक में सुसाइड बॉम्बर की गाड़ी तबाह हो गई, तालिबान ने कहा कि सुसाइड बॉम्बर का टारगेट काबुल एयरपोर्ट था।
एशिया | Aug 29, 2021, 08:47 PM IST -
काबुल एयरपोर्ट के पास फिर से धमाका, रिहायशी इलाके में गिरा रॉकेट, 2 की मौत, 3 घायल
रशियन मीडिया के मुताबिक, काबुल रॉकेट हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। धमाके के बाद लोग छतों पर भगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बम ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
एशिया | Aug 29, 2021, 07:10 PM IST -
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अफगानिस्तान के हालात मुश्किल, चुनौतियां बहुत हैं
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत विभाजन का भी उल्लेख किया और उसे एक विभीषिका बताते हुए उसकी तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से की। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब के परिश्रमी और जिंदादिल लोग भी विभाजन के बहुत बड़े भुक्तभोगी रहे। विभाजन के समय जो कुछ हुआ, उसकी पीड़ा आज भी हिंदुस्तान के हर कोने में और विशेषकर पंजाब के परिवारों में हम अनुभव करते हैं।’’
राष्ट्रीय | Aug 28, 2021, 08:42 PM IST -
काबुल एयरपोर्ट पर रुक-रुक कर फायरिंग, अमेरिकी हमले के बाद तालिबान ने लड़ाकों की संख्या बढ़ाई
एक तरफ तालिबानी नेता अफगानिस्तान में शांति की बात कर रहे हैं तो वहीं उनके लड़ाके जगह-जगह आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। अफगानिस्तान में तालिबान ने काबुल में अपने आतंकियों की संख्या बढ़ा दी है। तालिबान ने ये फैसला अफगानिस्तान के नांगरहार में ISIS के खुरासान ग्रुप के ठिकाने पर अमेरिका के हमले के बाद लिया है।
एशिया | Aug 30, 2021, 09:48 AM IST -
भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, तालिबान के प्रवक्ता का बयान
तालिबान के प्रवक्ता जुबिउल्लाह मुजाहिद ने यह भी कहा कि समूह जिसके हाथ में अब अफगानिस्तान की बागडोर है वह भारत को क्षेत्र में एक अहम हिस्सा मानता है। पाकिस्तान के एआरवाई समाचार चैनल ने बुधवार को मुजाहिद के हवाले से कहा, ‘‘हम क्षेत्र के एक अहम हिस्से भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।
एशिया | Aug 27, 2021, 10:11 PM IST -
अफगानिस्तान में घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और 550 से अधिक लोगों को निकाला: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में कल हुए आतंकी घटना पर अभी हम कुछ नहीं बोल सकते हैं। हमें अभी नहीं पता यह हमला कैसे हुआ है। हमें लगता है कि इस्लामिक स्टेट ने हमले कि ज़िम्मेदारी ली है। अभी हम देख रहे हैं कि वहां पर क्या परिस्थिति बन रही है।
राष्ट्रीय | Aug 27, 2021, 07:47 PM IST -
काबुल आत्मघाती हमलों से स्तब्ध चीन ने कहा, आतंकी खतरों से निपटने के लिये सहयोग करते रहेंगे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि काबुल स्थित चीनी दूतावास ने बताया है कि आत्मघाती हमलों में कोई चीनी हताहत नहीं हुआ। झाओ ने कहा, “चीन काबुल हवाई अड्डे के पास हुए विस्फोटों से स्तब्ध है, जिसमें बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।''
एशिया | Aug 27, 2021, 05:34 PM IST -
काबुल को लेकर हमारी चेतावनी सही निकली, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन का बयान
अमेरिका के एक अधिकारी का कहना है कि “निश्चित तौर पर माना जा रहा है कि” काबुल हवाई अड्डे के पास हुए बम विस्फोट के पीछे इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का हाथ है। अधिकारी ने कहा कि दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधरियों द्वारा बृहस्पतिवार को किये गए हमले में अमेरिका के सैनिक घायल हुए हैं।
यूरोप | Aug 27, 2021, 11:23 AM IST -
काबुल एयरपोर्ट धमाका: सभी भारतीय सुरक्षित, तालिबान ने ISIS पर ब्लास्ट का जताया शक
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट सीरियल फिदायीन ब्लास्ट में 60 से ज्यादा अफगान नागरिकों की मौत हुई है। धमाके में 4 अमेरिकी मरीन कमांडो की भी मौत हो गई है। वहीं फॉक्स न्यूज ने दावा किया है कि काबुल एयरपोर्ट बम धमाकों में 10 अमेरिकी मरीन कमांडो की मौत हुई है।
एशिया | Aug 27, 2021, 02:06 PM IST