BIHAR ASSEMBLY ELECTION 2025
-
Fact Check: क्या खेसारी लाल यादव का हो गया निधन? यहां जानें वायरल दावे की सच्चाई
Fact Check: सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का निधन हो गया है। हमारी पड़ताल में सच्चाई कुछ और सामने आई है।
फैक्ट चेक | Oct 22, 2025, 11:32 PM IST -
बिहार चुनाव: RJD और कांग्रेस में कैसे सुलझेगा सीटों का विवाद? अब जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजरें
बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन वापसी से कुछ घंटे पहले महागठबंधन में सीटों के झगड़े को लेकर असमंजस बढ़ गया है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से चर्चा की, लेकिन कोई स्पष्ट फैसला नहीं हो सका। गुरुवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस से स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बिहार | Oct 22, 2025, 11:27 PM IST -
जब CM नीतीश ने शिक्षा मंत्री को रैली में खड़ा कराया, कहा- 'ए खड़े होइए, सब के घर पर...', देखें Video
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री को खड़ा कराया और कहा कि सभी के घरों पर सोलर पैनल लग जाना चाहिए।
बिहार | Oct 22, 2025, 04:30 PM IST -
बिहार चुनाव में महागठबंधन को तगड़ा झटका, वोटिंग से पहले गवां दी ये सीट, आरजेडी उम्मीदवार का नामांकन रद्द
मोहनिया सीट से आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन का नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने नॉमिनेशन इसलिए कैंसिल किया क्योंकि सुमन ने 2020 के बिहार चुनाव के दौरान अपना घर यूपी के चंदौली जिले में दिखाया था, लेकिन 2025 के चुनाव में उन्होंने अपना घर बिहार में बताया।
बिहार | Oct 22, 2025, 02:31 PM IST -
बिहार चुनावः मोतिहारी में बाहुबली पति के खिलाफ मेयर पत्नी ने ठोकी ताल! मुकाबले को बनाया हॉट
पति-पत्नी ने एक ही विधानसभा सीट से नामांकन फाइल कर बिहार चुनाव को चर्चा का विषय बना दिया है। मोतिहारी विधानसभा सीट से पति आरजेडी तो पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ रही है।
बिहार | Oct 22, 2025, 12:10 PM IST -
Bihar Assembly Elections 2025: 'प्रदेश में कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा', तेजस्वी का बड़ा ऐलान
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा।
बिहार | Oct 22, 2025, 12:45 PM IST -
बिहार में जीविका समूह की दीदियों को मिलेगी पक्की नौकरी, हर महीने 30 हजार सैलरी; तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार की जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी देंगे। साथ ही जीविका दीदियों द्वारा लिए गए लोन के ब्याज को माफ करने की भी घोषणा की है।
बिहार | Oct 22, 2025, 02:28 PM IST -
कौन हैं RJD के खिलाफ मोर्चा खोलने वालीं रितु जायसवाल? नॉमिनेशन के बाद फूट-फूटकर रोने लगीं; पति रहे हैं IAS अफसर
RJD की चर्चित महिला नेता रितु जायसवाल ने खुलेआम अपनी ही पार्टि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रितु जायसवाल के नामांकन के बाद सीतामढ़ी की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं रितु जायसवाल...
बिहार | Oct 22, 2025, 08:32 AM IST -
Bihar Assembly Election: लालू-तेजस्वी से मिले गहलोत, बोले- कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी
महागठबंधन में मचे महा घमासान को खत्म करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। बिहार चुनाव की रणनीति में अशोक गहलोत के तजुर्बे का लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने उन्हें पटना भेजा है। कल महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
बिहार | Oct 22, 2025, 10:44 PM IST -
बिहार चुनाव: महागठबंधन की गांठें सुलझाने पटना आ रहे अशोक गहलोत, अहम है आज का दिन
बिहार चुनाव में महागठबंधन की ऊलझी गांठों को सुलझाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत आज पटना पहुंच रहे हैं जहां वह तेजस्वी यादव के साथ मीटिंग कर फ्रेंडली फाइटिंग वाली सीटों की संख्या कम करने पर जोर देंगे।
बिहार | Oct 22, 2025, 06:44 AM IST -
Bihar Assembly Election 2025: बिहार की चेरिया-बरियारपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? यहां जानें चुनावी समीकरण
Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों की नजर चेरिया-बरियारपुर सीट पर भी है। आइए जानते हैं कि कौन मारेगा इस सीट पर बाजी और क्या है यहां का चुनावी समीकरण।
बिहार | Nov 12, 2025, 07:10 PM IST -
बिहार विधानसभा चुनाव: आचार संहिता में अब तक कितने कैश और शराब की हुई जब्ती? सामने आया आंकड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। अब चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी है कि बिहार में अब तक कितने कैश और शराब की जब्ती हुई है।
बिहार | Oct 21, 2025, 11:29 PM IST -
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बछवाड़ा विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी, यहां पर किसका है दबदबा? जानें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव प्रचार जारी है। आइए जानते हैं कि राज्य की बछवाड़ा विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी और यहां पर किस पार्टी का है दबदबा।
बिहार | Nov 12, 2025, 07:12 PM IST -
जन सुराज को बड़ा झटका, इन सीटों के उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, PK बोले- 'BJP ने डराया-धमकाया'
जन सुराज के तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। गोपालगंज, ब्रह्मपुर और दानापुर के प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने पर प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर आरोप लगाया है।
बिहार | Oct 21, 2025, 03:57 PM IST -
महागठबंधन का चुनाव से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान, हाथ से निकल गई ये विधानसभा सीट?
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। सुगौली सीट से वीआईपी उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। यहां एनडीए की ओर से चिराग पासवान की पार्टी का उम्मीदवार राजेश गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता है।
बिहार | Oct 21, 2025, 03:59 PM IST -
बिहार चुनाव 2025: RJD के प्रत्याशी के बाद अब ओवैसी का कैंडिडेट गिरफ्तार, आया हार्ट अटैक तो भेजे गए अस्पताल
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का काम पूरा हो चुका है, वहीं राजद का एक कैंडिडेट के गिरफ्तार होने के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी के उम्मीदवार को भी गिरफ्तार किया गया है। जानें इन दोनों का अपराध क्या था?
बिहार | Oct 21, 2025, 03:00 PM IST -
NDA में सीएम पद का चेहरा कौन होगा? उपेंद्र कुशवाहा ने जीत के दावे के साथ बताया ये नाम
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के अनुभव, बीजेपी की संगठन क्षमता और राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित सहयोगी दलों की सक्रियता के बल पर एनडीए की फिर से सत्ता में वापसी होगी।
बिहार | Oct 21, 2025, 01:39 PM IST -
बिहार में गजब हो गया, अपने ही कैंडिडेट के खिलाफ प्रचार करेंगे तेजस्वी यादव; जानें किस सीट पर फंसा तिकड़म
बिहार चुनाव में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का पेंच अभी तक फंसा हुआ है। ऐसे में तेजस्वी यादव के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस बार बिहार में तेजस्वी यादव को अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करते देखा जा सकता है।
बिहार | Oct 21, 2025, 01:22 PM IST -
बिहार चुनाव 2025: तारापुर में सम्राट चौधरी की जीत पक्की? मुकेश सहनी की VIP के बिंद भाजपा में शामिल
सम्राट चौधरी की सीट तारापुर से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। मुकेश सहनी की पार्टी के नेता सकलदेव बिंद ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। सम्राट चौधरी ने सकलदेव बिंद को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
बिहार | Oct 21, 2025, 12:48 PM IST -
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनावी जंग के लिए NDA है तैयार, महागठबंधन में तकरार, जानें कहां क्या पक रही खिचड़ी?
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दर्ज हो चुके हैं। छह नवंबर को वोटिंग होगी। एनडीए में सब ठीक है लेकिन महागठबंधन में रार जारी है। जानें सीएम फेस को लेकर संशय क्यों है?
बिहार | Oct 21, 2025, 12:10 PM IST