FARM BILLS
-
हनुमान बेनीवाल ने संसदीय समिति के सदस्य पद से दिया इस्तीफा
राजग की घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में व लोकहित के मुद्दों को लेकर संसद की तीन समितियों के सदस्य पद से त्याग पत्र देने की घोषणा की है।
राष्ट्रीय | Dec 19, 2020, 07:34 PM IST -
जानिए कैसे नए कृषि कानून से किसानों को हो रहा है लाभ
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद ट्वीट कर किसान रमेश को कृषि कानून के तहत हुए फायदे की जानकारी दी है।
राष्ट्रीय | Dec 18, 2020, 10:36 PM IST -
अखिलेश यादव का आरोप, बीजेपी जैसी जन विरोधी सरकार आज तक नहीं आई
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल में किसान नेताओं को नोटिस जारी कर निजी मुचलका भरने के प्रशासनिक फरमान को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।
उत्तर प्रदेश | Dec 18, 2020, 06:35 PM IST -
पीएम मोदी ने किसानों से कृषि मंत्री का पत्र पढ़ने का किया आग्रह, देशवासियों से की ये अपील
कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच किसानों के नाम केंद्रीय कृषि मंत्री के लिखे पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
राष्ट्रीय | Dec 17, 2020, 11:02 PM IST -
Kisan Andolan: किसानों के नाम केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पत्र, गिनाए कृषि कानूनों के फायदे
कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को किसानों के नाम एक खुला पत्र लिखा है। कृषि मंत्री ने 8 पन्नों के अपने पत्र में केंद्र के नए कृषि कानूनों की खूबियां गिनाई हैं।
राष्ट्रीय | Dec 17, 2020, 07:27 PM IST -
कृषि कानूनों पर बीजेपी की बैठक, अमित शाह सहित सीतारमण, तोमर, गोयल रहे मौजूद
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों नरेन्द्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।
राष्ट्रीय | Dec 17, 2020, 05:37 PM IST -
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में कृषि बिल फाड़ते हुए बोले CM केजरीवाल- किसान नहीं, भाजपा भ्रमित है
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP कह रही है किसानों को भ्रमित किया जा रहा है, किसानों को भ्रमित नहीं किया जा रहा है, सारे भाजपाइयों को भ्रमित किया जा रहा है।
दिल्ली | Dec 17, 2020, 07:40 PM IST -
दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र: आप विधायकों ने फाड़ी केन्द्रीय कृषि कानूनों की कॉपी
दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में चर्चा के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ दी।
दिल्ली | Dec 17, 2020, 05:04 PM IST -
किसान आंदोलन: कोंडली बॉर्डर पर संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मार आत्महत्या की
किसान आंदोलन से एक दुखद खबर आई है। कोंडली बॉर्डर पर किसान आोदलन को सपोर्ट करने पहुंचे संत बाबा राम सिंह ने आत्महत्या कर ली है। संत बाबा राम सिंह ने अपनी गाड़ी में खुद को गोली मार ली।
राष्ट्रीय | Dec 16, 2020, 10:52 PM IST -
सुप्रीम कोर्ट ने किसान आन्दोलन हल करने के लिये समिति गठित करने का संकेत दिया
सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों और सरकार के बीच व्याप्त गतिरोध दूर करने के लिये वह एक समिति गठित कर सकता है क्योंकि यह जल्द ही एक राष्ट्रीय मुद्दा बन सकता है।
राष्ट्रीय | Dec 16, 2020, 07:55 PM IST -
ऐसे पांच मिनट में हल हो सकता है किसान मुद्दा, इस बड़ी पार्टी ने बताया तोड़
शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं हस्तक्षेप करते हैं तो आंदोलनकारी किसानों के मुद्दों को पांच मिनट में हल किया जा सकता है।
राष्ट्रीय | Dec 16, 2020, 07:04 PM IST -
किसान सम्मेलन: कृषि मंत्री तोमर बोले- किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष, कृषि कानूनों से आएगा ‘क्रांतिकारी’ बदलाव
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
राष्ट्रीय | Dec 16, 2020, 04:28 PM IST -
किसानों की शंका के समाधान के लिए सरकार 24 घंटे तैयार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात में एक दिन के कच्छ दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपने भाषण में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को भ्रमित करने की साजिश चल रही है।
राष्ट्रीय | Dec 15, 2020, 04:35 PM IST -
किसान कानू्न का विरोध क्यों कर रही है AAP? 2017 में खुद किसानों से किया था यही वादा
इंडिया टीवी को आम आदमी पार्टी का 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र मिला है और आम आदमी पार्टी ने अपने उस घोषणा पत्र में यह वादा भी किया था कि कृषि उपज मंडी एक्ट (APMC Act) में सुधार किया जाएगा ताकि किसान अपनी उपज अपनी मर्जी के खरीदारों को राज्य के बाहर भी बेच सकें।
राष्ट्रीय | Dec 15, 2020, 01:18 PM IST -
केंद्रीय मंत्री तोमर से मिले हरियाणा के सांसद और विधायक, तीन नए कृषि कानूनों का किया समर्थन
हरियाणा के सासदों और विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की और तीन नए कृषि कानूनों का समर्थन किया, जिन कानूनों के खिलाफ हजारों किसान राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर लगभग दो सप्ताह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
राजनीति | Dec 14, 2020, 09:59 PM IST -
कृषि कानून किसान और आम आदमी विरोधी हैं, महंगाई बेतहाशा बढ़ेगी: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नये कृषि कानूनों को किसान विरोधी और आम आदमी विरोधी करार देते हुए सोमवार को कहा कि इनसे बेतहाशा महंगाई बढ़ेगी और इससे केवल कुछ पूंजीपतियों को फायदा होगा।
राजनीति | Dec 14, 2020, 07:43 PM IST -
किसान आंदोलन पर भारत के पूर्व राजनयिकों ने साधा ट्रूडो पर निशाना, कहा-कनाडा खालिस्तानी समर्थकों को दे रहा संरक्षण
केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध-प्रदर्शन के संबंध में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान को लेकर पूर्व भारतीय राजदूतों ने नाराजगी जाहिर की है। समूह ने उनके बयान को जमीनी वास्तविकताओं से इतर और आग को हवा देने वाला करार दिया।
राष्ट्रीय | Dec 14, 2020, 06:45 PM IST -
किसान आंदोलन पर विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा: संबित पात्रा
भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि किसानों के आंदोलन पर विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। गोवा में जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत पाने में सफल रही है वहीं कांग्रेस और आप हमारे आसपास भी नहीं है।
राष्ट्रीय | Dec 14, 2020, 04:45 PM IST -
कृषि क्षेत्र 'मातृ क्षेत्र' है, इसके खिलाफ प्रतिगामी कदम उठाने का सवाल ही नहीं उठता: राजनाथ सिंह
नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान संगठनों के बीच अबतक की बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया है। हालांकि इस आंदोलन के बीच रविवार को कुछ किसान संगठनों ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर कृषि कानूनों का समर्थन भी किया है।
राष्ट्रीय | Dec 14, 2020, 03:57 PM IST -
किसान आंदोलन के समर्थन में सीएम केजरीवाल भी सोमवार को रखेंगे उपवास, लोगों से की ये अपील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के 14 दिसंबर को होने वाले उपवास का समर्थन किया है।
दिल्ली | Dec 13, 2020, 06:14 PM IST