संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका और सीरिया में इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ये संगठन ड्रोन, सोशल मीडिया और हवाला जैसे तरीकों से अपना नेटवर्क मजबूत कर रहे हैं।
कांगो के इरुमु क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों ने हमला करके कम से कम 66 लोगों की जान ले ली। माना जा रहा है कि यह हमला सैन्य बमबारी के जवाब में हुआ।
आरोपी रहीमान हिंसक जिहादी विचारधारा फैलाने, कट्टरपंथी बनाने और कमजोर मुस्लिम युवाओं की भर्ती करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ISIS प्रचार चैनल संचालित कर रहा था।
दुनिया के कई ऐसे इस्लामिक देश हैं जहां वक्फ नहीं है। भारत में सबसे ज्यादा वक्फ की संपत्ति है जो रक्षा और रेलवे मंत्रालय के बाद तीसरे नंबर पर है। जानिए किस राज्य में वक्फ की कितनी संपत्ति है?
इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने ऐलान किया कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को इराक में ऑपरेशन के दौरान मार दिया गया। यह ऑपरेशन इराकी और अमेरिकी बलों ने मिलकर किया।
नाइजीरियाई सेना ने बोर्नो स्टेट में 76 इस्लामी आतंकवादियों को मार गिराया है। यह आतंकी आमजनों का अपहरण कर भारी-भरकम फिरौती वसूलते थे। फिरौती नहीं मिलने पर नागरिकों की हत्या कर देते थे।
सीरिया से राष्ट्रपति बशर-अल-अशद के सत्ता से बेदखल होने के बाद इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के फिर से हावी होने का खतरा है। इसलिए अमेरिका अपने सैनिकों को सीरिया से नहीं हटाना चाहता है।
न्यू ऑरलियन्स और लास वेगास जैसे आतंकी हमलों के बाद अमेरिका में मुसलमानों को बढ़ती चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप आतंकवाद के खिलाफ और भी ज्यादा कठोर और आक्रामक कदम उठा सकते हैं।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बांग्लादेश खुद को एक इस्लामिक मुल्क भी घोषित कर सकता है। बांग्लादेश की हाई कोर्ट में इस बारे में प्रस्ताव भी रख दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव के दौरान कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मामले ने काफी तूल पकड़ा लिया है। अगस्त 2019 में किए गए मोदी सरकार के इस फैसले से इस्लामिक देशों में खलबली मची है। मगर वह ज्यादा कुछ कर नहीं पा रहे हैं।
इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर किए गए हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 7 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। यह हमला इराक और अमेरिकी बलों ने मिलकर किया था। आतंकियों के कई ठिकाने पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।
चाकू से ये हमला शुक्रवार को सोलिंगेन शहर के फ्रॉनहोफ चौक पर किया गया। शहर में इसी चौक पर एक तीन दिवसीय उत्सव चल रहा था। इसमें लाइव बैंड, संगीत और खाने का पूरा इंतजाम था। शहर के लोगों की काफी भीड़ जमा हुई थी।
कांगों में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने एक गांव पर भीषण हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 16 ग्रामीणों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के पुणे मॉड्यूल से एक वॉन्टेड आतंकवादी रिजवान अब्दुल हाजी अली को गिरफ्तार किया है जिसे लेकर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में हिंसा को भड़काने में संलिप्त 2 मुस्लिम संगठनों पर आतंकवाद रोधी धारा के तहत कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया है। पीएम हसीना ने जमात-ए-इस्लामी और ‘इस्लामी छात्र शिबिर’ पर लगाया बैन लगा दिया है।
रूस में पिछले दिनों कुछ चर्चों पर हुए हमलों और हमलावरों के द्वारा नकाब पहन कर सुरक्षा एजेंसियों के चंगुल से बचकर भागने के मामलों ने बुर्के पर बैन लगाने की बहस को बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि अन्य यूरोपीय देशों की तर्ज पर रूस भी बुर्के पर राष्ट्रव्यापी बैन लगा सकता है।
अमेरिका की सैन्य शाखा यूएस सेंट्रल कमांड की रिपोर्ट के अनुसार खूंखार आतंकी संगठन स्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) ने फिर खुद को बेहद मजबूत कर लिया है। इस बात का गवाह गत वर्ष ईराक और सीरिया पर हुए दोगुने हमले गवाही दे रहे हैं।
ट्रम्प के रनिंग मेट बने जेडी वेंस ने अपने एक बयान से ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक बवाल मचा दिया है। उन्होंने ब्रिटेन को "परमाणु हथियारों वाला वास्तविक इस्लामिक राष्ट्र" की संज्ञा दे डाली है। हालांकि ब्रिटेन ने उनकी इस टिप्पणी को सिरे से खारिज कर दिया है।
इस्लामिक स्टेट अपने अच्छे दिनों में इराक और सीरिया के एक बड़े हिस्से पर काबिज था, लेकिन आज इसका प्रभाव क्षेत्र नहीं के बराबर रह गया है। उन दिनों इस्लामिक स्टेट से जुड़ने वाली महिलाओं की हालत भी आज काफी खराब है।
मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने कुद्ज लड़ाकों पर बड़ा हमला किया है। इसमें 22 कुद्ज लड़ाके मारे गए हैं। खबर के मुताबिक आतंकियों ने एक बस पर अचानक हमला करके सरकार समर्थित लड़ाकों को मौत की नींद सुला दिया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़