- होम
- विषय
- Prime Minister
- news
PRIME MINISTER
-
इस देश के प्रधानमंत्री से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारत पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ये गंभीर आरोप
अल्बानिया में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारत पर पेट्रोल बम फेंककर दहशत फैला दिया है। पेट्रोल बम की वजह से इमारत में आग लग गई और फिर लोगों के बीच में भगदड़ मच गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और भाई-भतीजावाद फैला रहे हैं।
अन्य देश | Feb 21, 2024, 11:47 AM IST -
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, सांस लेने में दिक्कत के बाद से जारी था इलाज
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बाबत डॉक्टर ने कहा कि अब वो स्वस्थ हैं और काम करने की स्थिति में हैं। बता दें कि गुरुवार को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राष्ट्रीय | Feb 18, 2024, 07:44 PM IST -
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में रहकर बनवाएंगे अपनी सरकार, इस नेता को घोषित किया पीएम उम्मीदवार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अब जेल में रहते हुए अपनी सरकार बनवाएंगे। उन्होंने अपने सबसे करीबी नेता उमर अयूब को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इमरान के नेताओं ने चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार 101 सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्हें सरकार बनाने के लिए करीब 35 और सदस्यों की जरूरत पड़ेगी।
एशिया | Feb 15, 2024, 03:41 PM IST -
पाकिस्तान में आज तक कोई प्रधानमंत्री पूरा नहीं कर पाया 5 साल का कार्यकाल, जानें कौन कितने दिन रहा सत्ता में?
पाकिस्तान अपनी आजादी के बाद से ही पूर्ण लोकतांत्रिक सरकार के लिए तरस रहा है। सत्ता पर कुंडली मारकर बैठी पाक आर्मी ने किसी पीएम को 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया। जानिए नवाज शरीफ से लेकर बेनजीर भुट्टो और इमरान खान तक कौन कितने दिन तक सत्ता में रह पाया?
एशिया | Feb 08, 2024, 12:20 PM IST -
इस देश में मचा बवाल, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन, देखें तस्वीरें
अपने देश के प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर इस देश की जनता सड़कों पर उतर आई है। लोगों की आक्रामकता देखते ही बनती है। प्रदर्शन् के दौरान पुलिस से झड़पें भी हुईं। कई शहरों में हालात बुरे हैं।
अन्य देश | Feb 06, 2024, 01:49 PM IST
-
कटोरा लेकर दर-दर भटक रहा भिखारी पाकिस्तान, अब चीन से फिर मांगी 2 अरब डॉलर की भीख
पाकिस्तान को भीख मांगने से फुरसत नहीं मिल पा रही है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक ने अब अपने करीबी चीन से 2 अरब डालर की मदद मांगी है। इससे पहले पाकिस्तान ने सऊदी अरब से 2 अरब डॉलर का उधार लिया था, जिसे सऊदी ने वापस ले लिया है। इससे पाकिस्तान की हालत फिर बिगड़ गई है।
एशिया | Jan 27, 2024, 07:53 PM IST -
पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले कार्यवाहक PM काकर ने उठाया ये बड़ा कदम, जानें क्या होगा असर
पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान जेल में हैं और उन पर कोर्ट की तरफ से चुनाव लड़ने पर रोक लगी है।
एशिया | Jan 19, 2024, 01:24 PM IST -
न्यूजीलैंड की पूर्व पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, 5 साल पहले हुई थी सगाई
न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने शनिवार को अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी कर ली। बता दें कि दोनों की सगाई 5 साल पहले हुई थी। हालांकि कोरोना महामारी के फैलने के कारण उनकी शादी में देरी हुई। बता दें कि जनवरी 2023 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
अन्य देश | Jan 14, 2024, 06:46 AM IST -
कहानी लाल बहादुर शास्त्री की, जिनके कहने पर देश में लोगों ने किया उपवास, छोटा कद लेकिन हिम्मत आसमान जितनी
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन साल 1966 में तासकंद में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शास्त्री जी का कद भले ही छोटा था, जीवन भले ही सादा रहा हो। लेकिन देश के लिए उन्होंने हमेशा सबसे आगे रहकर काम किया।
राष्ट्रीय | Jan 11, 2024, 12:12 PM IST -
चुनाव से पहले फिर होगा 'बालाकोट' जैसा अटैक? पाकिस्तान को सता रहा यह डर, पीएम काकर ने दी गीदड़भभकी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री काकर को भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले फिर बालाकोट जैसे अटैक का डर सता रहा है। उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि यदि भारत ने ऐसा हमला किया तो वह भी जवाब देगा।
एशिया | Jan 10, 2024, 04:25 PM IST
-
फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने गेब्रियल अटल, मुस्लिम लड़कियों की स्कूली ड्रेस पर बयान देकर मचाई थी खलबली
गेब्रियल अटल फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं। राष्ट्रपति मैक्रों ने मंगलवार को गेब्रियल अटल को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। जानिए उनके बारे में।
यूरोप | Jan 09, 2024, 05:50 PM IST -
राहुल गांधी को PM देखना चाहते हैं सिद्धारमैया, बोले- 'देश में किसी ने भी...'
सिद्धारमैया ने कहा, केवल कांग्रेस पार्टी में ही इस देश की समस्याओं का समाधान करने की ताकत है...इसके लिए राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए।
राजनीति | Dec 29, 2023, 06:18 AM IST -
"हिटलर से अलग नहीं हैं, बेंजामिन नेतन्याहू", इजरायली PM को जानें किस देश के मुस्लिम नेता ने कहे ये कठोर शब्द
इजरायल के प्रधानमंत्री को एक कट्टर मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने हिटलर की संज्ञा दी है। गाजा में लगातार इजरायली सेना के हमले में मारे जा रहे आम फिलिस्तीनियों को लेकर मुस्लिम लीडर ने यह टिप्पणी की है। इससे नेतन्याहू गुस्से में आ गए हैं। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने कहा कि नेतन्याहू हिटलर से कम नहीं हैं।
अन्य देश | Dec 27, 2023, 07:10 PM IST -
ऐसी दिवानगी देखी कही नहीं, मोदी का फैन हुआ ये कश्मीरी शख्स, कटआउट को गले लगाया और Kiss भी किया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कश्मीरी व्यक्ति पीएम नरेंद्र मोदी के कटआउट पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहा है।
वायरल न्यूज | Dec 23, 2023, 06:33 PM IST -
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश पर पहली बार आया पीएम मोदी का बयान, अमेरिका के आरोपों पर कही ये बात
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में कथित हत्या की कोशिश का आरोप भारत पर लगने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह कहा कि अगर कोई इस बारे में हमें सूचना देता है तो भारत इस पर गौर करेगा। हमारी प्रतिबद्धता कानून के शासन के प्रति है।
एशिया | Dec 20, 2023, 06:08 PM IST
-
ब्रिटेन की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था में चला PM ऋषि सुनक का जादू, महज 2 साल में घुटनों पर लुढ़की महंगाई
ब्रिटेन की डगमगाती अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाकर पीएम ऋषि सुनक ने कमाल कर दिया है। जब उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाला तो महंगाई 10 के स्तर को पार कर चुकी थी। साथ ही जीडीपी का दम घुटने लगा था। मगर ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुनक ने ब्रिटेन को फिर से बेहतर स्थिति में लाकर अपनी काबिलियत दिखा दी।
यूरोप | Dec 20, 2023, 05:11 PM IST -
बिलावल भुट्टो बनेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री! PPP ने जरदारी को लेकर भी किया ये बड़ा ऐलान
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने पूर्व विदेश मंत्री और पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के 2024 के चुनावों में बतौर प्रधानमंत्री उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दोबारा राष्ट्रपति बनाने के लिए भी ऐलान कर दिया है।
एशिया | Dec 14, 2023, 08:34 PM IST -
पीएम मोदी की दोस्त जॉर्जिया मेलोनी ने दिया चीन को बड़ा झटका, भारत के नक्शेकदम पर चला इटली
भारत के नक्शेकदम पर चलते हुए इटली ने चीन को इतना बड़ा झटका दिया है, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी मित्रों में से एक इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के एक फैसले से चीन में भूचाल आ गया है। इटली ने 4 साल बाद चीन के बीआरआइ से खुद को अलग कर लिया है।
यूरोप | Dec 07, 2023, 06:56 AM IST -
भ्रष्टाचार का आरोप लगते ही इस देश के प्रधानमंत्री ने दे दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने संसद को भंग कर किया ये ऐलान
पुर्तगाल में इस वक्त राजनीतिक उथल-पुथल है। प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा देना पड़ा है। वहीं पुलिस ने उनके चार मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें उनके चीफ ऑफ स्टाफ भी शामिल हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने संसद को भंग कर फिर से चुनाव का ऐलान भी कर दिया है।
यूरोप | Nov 10, 2023, 09:23 AM IST -
नेपाल के "प्रचंड" भूकंप में पीड़ितों के लिए PM का दिल हुआ "कमल", घायलों को अपने साथ हेलीकॉप्टर से ले गए अस्पताल
नेपाल में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रधानमंत्री पुष्प दहल कमल प्रचंड ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। साथ ही अपने हेलीकॉप्टर में साथ बैठकार काफी संख्या में घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई आपदा पर दुःख जताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
एशिया | Nov 04, 2023, 01:25 PM IST