- होम
- विषय
- Prime Minister
- news
PRIME MINISTER
-
इस देश के प्रधानमंत्री की आनन-फानन में गई कुर्सी, राष्ट्रपति ने एक झटके में हटाया
पहले से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे ट्यूनीशिया को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को उनके पद से हटा दिया है। अभी तक इस कार्रवाई के पीछे की कोई वजह नहीं बताई गई है।
एशिया | Aug 03, 2023, 12:03 AM IST -
भारत से बातचीत के लिए बेताब हुआ पाकिस्तान, जानें इतने वर्षों बाद क्यों पीएम शहबाज शरीफ को आई संबंध सुधारने की याद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार का कार्यकाल 12 अगस्त को पूरा हो रहा है। ऐसे वक्त में उन्होंने भारत के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की है। पीएम शहबाज की यह पेशकश अनायास नहीं है, बल्कि वह विभिन्न स्तर पर इसका माइलेज लेना चाहते हैं। मगर भारत क्या उनके अनुरोध को स्वीकारेगा, यह देखने वाली बात होगी।
एशिया | Aug 01, 2023, 11:04 PM IST -
मोबाइल देखकर चल रहे थे इस देश के प्रधानमंत्री, फट गया सिर, चीन का दौरा कैंसिल
फिजी के पीएम राबुका चीन जाने से एक दिन पहले कैमरे पर खून से सनी शर्ट में दिखाई दिए। इस वीडियो से यह मालूम हुआ कि वे मोबाइल फोन देखते हुए चलने के दौरान चोटग्रस्त हो गए थे।
अन्य देश | Jul 26, 2023, 08:36 PM IST -
दुनिया में सबसे लंबे समय तक इस देश के प्रधानमंत्री रहे हुन सेन, अब उन्हीं के सामने बेटा भी बनेगा पीएम
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने अगले तीन हफ्ते में अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। ताकि उनका सेना प्रमुख बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सके। इस्तीफा देने के बाद हुन सेन अपने बेटे हुन मानेत को पीएम पद की बागडोर सौंपेंगे। वह 38 वर्षों तक कंबोडिया के पीएम रहे। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
यूरोप | Jul 26, 2023, 02:52 PM IST -
पाकिस्तान की सबसे बड़ी खबर, पीएम शहबाज शरीफ ने बताया कि वह किसे देने जा रहे अपना कार्यभार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वह अपना कार्यभार शीघ्र ही सौंपने वाले हैं। अगस्त में पाकिस्तान की मौजूदा सरकार का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। मगर अभी तक पाकिस्तान में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। पूर्व पीएम इमरान खान शहबाज शरीफ पर चुनाव में जानबूझकर देरी का आरोप लगाते रहे हैं।
एशिया | Jul 14, 2023, 08:41 AM IST
-
हांगकांग पर जानें क्यों बिफरे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज, चीन को दिया कड़ा संदेश
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हांगकांग और चीन द्वारा लोकसमर्थकों पर कार्रवाई को गलत बताया है। चीन व हांगकांग ने आस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका में रह रहे लोकतंत्र समर्थक देशवासियों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। अल्बनीज ने कहा कि हम इसका समर्थन कभी नहीं करेंगे।
अन्य देश | Jul 05, 2023, 12:14 PM IST -
बदला नियम, अब इस तरह के पोस्ट से आपका फेसबुक अकाउंट हो सकता है बंद; कंबोडिया के पीएम हुए शिकार
फेसबुक पर अब गलत सूचना को पोस्ट या शेयर करने से अकाउंट के सस्पेंड और बंद होने का खतरा बढ़ गया है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन का एकाउंट एक ऐसे ही वायलेटेड वीडियो को पोस्ट करने पर 6 महीने के लिए निलंबित करने की सिफारिश की गई है। इसलिए कोई भी पोस्ट लिखने या शेयर करने से पहले जांच लें।
एशिया | Jun 29, 2023, 07:10 PM IST -
यूनान में रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीते प्रधानमंत्री किरियोकोस, दूसरी बार ली पद और गोपनीयता की शपथ
यूनान के प्रधानमंत्री किरियोकोस ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर अपने विरोधियों को चौंका दिया है। पिछले 50 वर्षों के ग्रीस के इतिहास में किरियोकोस ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। 59 क्षेत्रों में हुए चुनाव में किरियोकोस ने 58 क्षेत्रों में शानदार जीत दर्ज की है। दूसरी बार उन्होंने पीएम पद की शपथ ले ली है।
अन्य देश | Jun 26, 2023, 08:02 PM IST -
चीन दौरे के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री साथ ले गए दो विमान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिप्किंस खराब विमान से चीन की यात्रा करने निकल पड़े हैं। तकनीकी अधिकारियों के अनुसार विमान 30 साल से ज्यादा पुराना है, यह बात सभी जानते हैं कि ये कभी भी खराब हो सकता है। फिर भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
यूरोप | Jun 26, 2023, 05:28 PM IST -
भारत के इस कदम से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आ सकता है बूम, पीएम ऋषि सुनक ने जताई हजारों नौकरियों की आस
ब्रिटेन की मंद पड़ी अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के लिए कड़ी चुनौती है। हालांकि भारत के एक फैसले ने सुनक की उम्मीदों को पंख लगा दिया है। दरअसल भारतीय विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने ब्रिटेन की एयरबस को 500 विमानों का अरबों डॉलर का ऑर्डर दिया है। इससे ब्रिटेन में हजारों नौकरियां पैदा होने के आसार हैं।
यूरोप | Jun 21, 2023, 11:53 PM IST
-
धीरे-धीरे रूस का साथ छोड़ रहा चालबाज चीन, अमेरिका के बाद अब जर्मनी से बढ़ा रहा करीबी
अपने फायदे के लिए चीन ने रूस को तगड़ा झटका दिया है। यूक्रेन युद्ध में अब तक खुलकर रूस के लिए बैटिंग करने वाले चीन ने पाला बदल लिया है। अब उसने पहले अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने की पहल शुरू की और अब अपने पीएम ली क्विंग को जर्मनी भेज दिया। ताकि चांसलर ओलाफ शोल्ज से बातचीत कर रिश्ते सुधारे जा सकें।
अमेरिका | Jun 20, 2023, 06:26 PM IST -
ब्रिटिश पीएम के घर की ओर तेज रफ्तार कार आते देख सुरक्षा कर्मियों के उड़े होश, गेट से टक्कर के बाद मचा हड़कंप
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से एक संदिग्ध कार के टक्कर से हड़कंप मच गया है। कार के गेट से टकराने के बाद संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त प्रधानमंत्री सुनक घऱ में ही मौजूद थे।
यूरोप | May 26, 2023, 08:32 AM IST -
जापान में पीएम मोदी ने किया गांधी की प्रतिमा का अनावरण, फुमियो किशिदा से मुलाकात के बाद कही ये बड़ी बातें
जापान के हिरोशिमा में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में बतौर आमंत्रित सदस्य हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। साथ ही जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की।
एशिया | May 20, 2023, 10:28 AM IST -
थाइलैंड में जिस प्रधानमंत्री को सत्ता से बेदखल कर किया था तख्तापलट, अब उनकी ही बेटी मौजूदा पीएम से लड़ रही मुकाबला
थाइलैंड में जिस प्रधानमंत्री को सत्ता से बेदखल कर किया था तख्तापलट किया गया था, अब उनकी ही बेटी मौजूदा पीएम प्रयुथ को चुनाव में टक्कर दे रही है। बता दें कि थाइलैंड में आम चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया।
अन्य देश | May 14, 2023, 12:44 PM IST -
दुनिया की सबसे युवा पीएम सना मारिन दे रहीं तलाक, छोड़ेंगी 19 साल पुराना साथ, देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें
मैं अपने पति से तलाक जरूर ले रही हूं, लेकिन वे मेरे बेस्ट फ्रेंड बने रहेंगे। उनके पार्टनर का नाम मार्कस रायकोनेन है और सना मारिन उनकी 'सबसे अच्छी दोस्त' हैं।
यूरोप | May 11, 2023, 09:24 PM IST
-
रूस से कच्चे तेल पर होने वाली है बड़ी डील! रूसी डिप्टी पीएम भारत आए, दोस्ती होगी और मजबूत
रूस के डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव दो दिन की यात्रा पर आज भारत आए। वे यहां भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार, साइंस और टेक्नोलॉजी सहित रणनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
राष्ट्रीय | Apr 17, 2023, 12:41 PM IST -
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के घर घुसा अफगानी संदिग्ध, मची अफरा-तफरी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर अफगानी संदिग्ध व्यक्ति के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। इससे पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान हैं। सवाल उठ रहा है कि पीएम आवास समेत पाकिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के आवास पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक संदिग्ध व्यक्ति वहां तक कैसे पहुंच गया।
एशिया | Apr 08, 2023, 08:27 PM IST -
क्या आप जानते हैं पीओके के प्रधानमंत्री का नाम? लड़कियों के लिए ये फरमान जारी कर आए चर्चा में
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के प्रधानमंत्री कौन हैं, क्या आप उन्हें जानते हैं?...शायद कम ही लोग जानते होंगे कि पीओके के प्रधानमंत्री कौन हैं?...मगर अब उन्होंने पीओके की छात्राओं और शिक्षिकाओं के लिए अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। इसके चलते वह चर्चा में आ गए हैं।
एशिया | Mar 07, 2023, 07:31 AM IST -
इस पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री पर लगा 5 हजार हत्याओं का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की याचिका
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले सहयोगी पार्टियों ने एक के बाद एक करके समर्थन वापस लेना शुरू किया और अब उन पर 5 हजार हत्याओं का जिम्मेदार होने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
एशिया | Mar 05, 2023, 06:57 AM IST -
अब दुश्मन पाकिस्तान भी कर रहा नरेंद्र मोदी को अपने देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग, देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता वैसे तो देश-विदेश में हर जगह है, लेकिन जब दुश्मन भी तारीफ करने लगे तो यह और भी अधिक सार्थक हो उठता है। भारत के कट्टर दुश्मन पाकिस्तान में इन दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक बढ़ते ही जा रहे हैं।
एशिया | Feb 25, 2023, 11:54 PM IST