PUNJAB VIDHAN SABHA CHUNAV 2022
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: मोगा से किस्मत आजमाएंगी अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका, पार्टी के बारे में अभी फैसला नहीं
किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सूद ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ''हमने अभी तक पार्टी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। जब भी समय आएगा, हम सुनिश्चित करेंगे कि हम आपको इसकी जानकारी दें।''
इलेक्शन न्यूज | Nov 14, 2021, 05:01 PM IST -
पंजाब: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को ₹2 लाख मुआवजा देगी चन्नी सरकार
साल की शुरुआत में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने राजधानी नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसान तय मार्गों को छोड़कर लाल किले के तरफ बढ़ गए थे और जगह-जगह से हिंसा और आगजनी की तस्वीरें सामने आई थीं।
इलेक्शन न्यूज | Nov 13, 2021, 09:06 AM IST -
AAP ने पंजाब में 10 मौजूदा विधायकों को दिया टिकट, बगावत की चल रही थी खबरें
2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की 117 सीटों में से 20 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी और चुने गए विधायकों में से आधे विधायकों को पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
इलेक्शन न्यूज | Nov 12, 2021, 04:59 PM IST -
पंजाब में AAP को लगेंगे और झटके! विधायक ने CM चन्नी की सीट पर जाकर तारीफ में पढ़े कसीदे
मुख्यमंत्री चन्नी ने गुरुवार को विधानसभा में प्राइवेट बिजली समझौतों पर श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को असली आम आदमी मिल गया है।
इलेक्शन न्यूज | Nov 11, 2021, 08:05 PM IST -
पंजाब: AAP छोड़ने वाली विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ, सिद्धू और मुख्यमंत्री की उपस्थिती में ग्रहण की सदस्यता
बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी जिन्होंने कल आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ दी थी वह आज पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के राज्य प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं।
राजनीति | Nov 10, 2021, 05:10 PM IST -
पंजाब चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका! रुपिंदर कौर रूबी ने छोड़ी पार्टी
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुपिंदर कौर ने पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाई हुई है। अक्टूबर के अंतर में अरविंद केजरीवाल के भटिंडा दौरे के दौरान भी वो आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में नजर नहीं आई थीं।
इलेक्शन न्यूज | Nov 10, 2021, 08:33 AM IST -
पंजाब में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा, अश्विनी शर्मा ने किया ऐलान
पंजाब की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अश्विनी शर्मा ने बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इलेक्शन न्यूज | Nov 07, 2021, 04:23 PM IST -
'90 दिन की सरकार है, 50 दिन हो गए पर मुद्दे हल नहीं हुए', सिद्धू ने साधा CM चन्नी पर निशाना
सिद्धू ने बेअदबी मामले और ड्रग्स मामलों को सबसे अहम बताया और उन दो मुद्दों को अपनी ही सरकार से हल करने के लिए कह दिया।
इलेक्शन न्यूज | Nov 05, 2021, 05:02 PM IST -
पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए प्रशांत किशोर की सेवाएं लेगी कांग्रेस? चन्नी ने दिए संकेत
पार्टी की बैठक के एक छोटे से वीडियो में चन्नी को यह कहते सुना जा सकता है कि ‘हरीश चौधरी भी प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने की सलाह दे रहे हैं।’
इलेक्शन न्यूज | Nov 03, 2021, 11:41 PM IST -
पंजाब: एडवोकेट जनरल एपीएस दओल ने दिया त्यागपत्र, सिद्धू ने उठाए थे नियुक्ति पर सवाल
मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के त्यागपत्र के बाद उस समय के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने भी पद छोड़ दिया था और अतुल नंदा की जगह मुख्यमंत्री जन्नी ने दयोल को एडवोकेट जनरल बनाया था, लेकिन सिद्धू ने दयोल की नियुक्ति को लेकर आपत्ति जताई थी।
इलेक्शन न्यूज | Nov 01, 2021, 03:26 PM IST -
पंजाब में डैमेज कंट्रोल मोड में कांग्रेस, अमरिंदर के करीबियों से राहुल गांधी ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने 26 अक्टूबर को अमरिंदर के करीबियों से मुलाकात की थी जिनमें साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिधु, सुंदर श्याम अरोड़ा और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी शामिल हैं।
राजनीति | Oct 28, 2021, 05:59 PM IST -
सिद्धू ने ‘जयचंद’ से की अमरिंदर की तुलना, ‘फूंका हुआ कारतूस’ कहा, कैप्टन का पलटवार
सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री को ‘जयचंद’ करार देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री के तौर पर भारतीय जनता पार्टी तथा अकाली दल के साथ मिले हुए थे।
राजनीति | Oct 27, 2021, 10:39 PM IST -
कैप्टन अमरिंदर बोले- 117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, EC की मंजूरी के बाद बताएंगे पार्टी का नाम
अमरिंदर सिंह ने कहा कि वो किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वो तीन बार पहले भी किसानों के विषय को लेकर अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं।
राजनीति | Oct 27, 2021, 03:33 PM IST -
सिद्धू और चन्नी के बीच हुई जोरदार बहस, मुख्यमंत्री ने पद छोड़ने तक की दी धमकी: सूत्र
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राज्य में पार्टी के संगठन तथा सरकार में चल रही खींचतान चुनावों पर असर डाल सकती है
इलेक्शन न्यूज | Oct 20, 2021, 02:43 PM IST -
पंजाब कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, पानी के बकाया बिल होंगे माफ
पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के पानी के बिल का बकाया माफ करने का फैसला किया। अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस राहत की घोषणा की गई है।
राष्ट्रीय | Oct 18, 2021, 04:35 PM IST -
सिद्धू ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी, 13 सूत्रीय एजेंडे को लेकर मांगा मुलाकात का समय
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी को पत्र लिख कर राज्य सरकार के वादों को अवश्य पूरा किये जाने पर जोर दिया और 2022 के विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में शामिल किये जा सकने वाले अपने 13 सूत्री एजेंडा को प्रस्तुत करने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा है।
राष्ट्रीय | Oct 17, 2021, 04:07 PM IST -
विधानसभा चुनाव: गृह जिले में तैनात अधिकारियों का होगा ट्रांसफर, UP-पंजाब समेत पांचों राज्यों के लिए आयोग का निर्देश
विधानसभा चुनाव से पहले पांचों राज्यों में पिछले तीन साल से एक ही जगह में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश दिए गए हैं
इलेक्शन न्यूज | Oct 14, 2021, 06:14 PM IST -
पंजाब में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- अनावश्यक कानूनों को खत्म किया जाएगा
उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा, जिसमें मौजूदा उद्योगों को सरकार पर समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है, आप अपना समय अपने व्यवसाय में लगाएंगे।
इलेक्शन न्यूज | Oct 13, 2021, 02:52 PM IST -
पंजाब- गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में राजविन्दर सिंह बैंस को बनाया गया स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
पंजाब के एडवोकेट जनरल की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद को सुलझाने की पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कोशिश कर रहे है।
राजनीति | Oct 01, 2021, 07:13 PM IST -
क्या सिद्धू AAP में होंगे शामिल, क्या भगवंत मान होंगे पंजाब में पार्टी का सीएम चेहरा? केजरीवाल ने दिया ये जवाब
पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम पद का चेहरा कौन होगा इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। अरविंद केजरीवाल ने आज यह कहा कि समय आने पर सीएम फेस की घोषणा होगी।
इलेक्शन न्यूज | Sep 30, 2021, 06:01 PM IST